➡️ नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म करना पड़ा भारी, पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित, सहयोगी साथी को भी किया गिरफ्तार, भेजा जेल

WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.08
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.09
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.08 (1)

*💥प्रेस विज्ञप्ति💥*
*💥जशपुर पुलिस💥*
*💥दिनांक 04.02.2026💥*

*➡️ मामला थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत*
*➡️ आरोपियों के विरुद्ध थाना बगीचा में बी एन एस की धारा 137(2),70(2) व पॉस्को एक्ट की धारा 4, 6 के तहत अपराध पंजीबद्ध*
*➡️ नाम गिरफ्तार आरोपी क्रमशः -1. सुरेश यादव उम्र वाले 26 वर्ष*
*02. संजय यादव उम्र 21 वर्ष*
   —00—
   ➡️ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 03.02.26 को थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम की 16 वर्षीय नाबालिक पीड़िता ने , थाना बगीचा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 24.01.26 से वह , थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत ही ग्राम में अपने मामा के यहां आई हुई थी, कि दिनांक 02.02.26 को वह अपने भाई के साथ, मामा के गांव के, एक पड़ोसी गांव में करमा नाचने गई हुई थी, इसी दौरान रात्रि करीबन 11.00 बजे के लगभग, आरोपी सुरेश यादव उम्र 26 वर्ष, का पीड़िता के पास फोन आया, व  वह पीड़िता से मिलना चाहता था, चूंकि सुरेश यादव नाबालिक पीड़िता का परिचित था, अतः पीड़िता उससे मिलने के लिए तैयार हो गई, व अपनी एक सहेली के साथ आरोपी सुरेश यादव से मिलने हेतु बाहर आ गई, आरोपी सुरेश यादव अपनी मोटर साइकल में था, तथा उसके द्वारा नाबालिक पीड़िता को जबरन अपनी मोटर साइकल में बैठा कर, एक सुने मकान में ले जाया गया, व नाबालिक पीड़िता के मना करने के बावजूद, जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया गया, इस दौरान आरोपी सुरेश यादव का साथी आरोपी संजय यादव उम्र 21 वर्ष, उक्त सुने मकान के बाहर पहरेदारी  कर रहा था, इसी दौरान नाबालिक पीड़िता के परिजनों के द्वारा, नाबालिक पीड़िता को खोजते हुए, घटना स्थल पर आ जाने पर, दोनों आरोपी क्रमशः सुरेश यादव व संजय यादव, पीड़िता को सुने मकान में छोड़कर फरार हो गए।

WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.07


➡️ मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल नाबालिक पीड़िता की रिपोर्ट पर, थाना बगीचा में आरोपियों के विरुद्ध बी एन एस की धारा 137(2),70(2) व पॉस्को एक्ट की धारा 4, 6 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया था तथा नाबालिक पीड़िता का डॉक्टर से स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया है।
➡️ थाना बगीचा पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनो आरोपियों को उनके घर से हिरासत में ले लिया गया। पुलिस की पूछताछ पर दोनों आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। तथा उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल व मोबाइल फोन को भी पुलिस के द्वारा जप्त किया गया है।

WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.05
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.06


➡️ मामले की कार्यवाही व आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना बगीचा से सहायक उप निरीक्षक राजकुमार पैंकरा, उमेश प्रभाकर, नरेंद्र मिंज, प्रधान आरक्षक लक्ष्मण सिंह व आरक्षक अरुण राम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
*➡️ मामले में डीआईजी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस महिलाओ व बच्चों से सम्बन्धित अपराधों को लेकर अत्यंत संवेदनशील है, थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत एक नाबालिक बालिका से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है, ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा।*