रामलला के दर्शन से गदगद हुए श्रद्धालु! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया हृदय से आभार, कोतबा मंडल महामंत्री रवि आपट ने की सराहनीय पहल की प्रशंसा

WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.08
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.09
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.08 (1)

कोतबा। अयोध्या धाम में प्रभु श्रीरामलला के दर्शन कर लौटे श्रद्धालुओं के चेहरों पर खुशी और मन में अपार श्रद्धा देखने को मिली। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी श्री रामलला दर्शन योजना के माध्यम से अयोध्या पहुंचकर प्रभु श्रीराम के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त करने वाले सभी तीर्थ यात्रियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय जी के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.07

श्रद्धालुओं ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में संचालित इस योजना ने उनकी वर्षों पुरानी धार्मिक अभिलाषा को पूरा करने का अवसर प्रदान किया है। अयोध्या की पावन धरती पर प्रभु श्रीरामलला के दर्शन करना उनके जीवन का अविस्मरणीय और भावुक कर देने वाला अनुभव रहा।

WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.05
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.06

इस अवसर पर कोतबा मंडल महामंत्री श्री रवि आपट ने भी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के प्रति विशेष आभार प्रकट करते हुए कहा कि रामलला दर्शन योजना केवल एक तीर्थ यात्रा नहीं, बल्कि प्रदेश के श्रद्धालुओं की आस्था, विश्वास और सनातन संस्कृति से जुड़ने का एक सराहनीय माध्यम है। सरकार की इस पहल से ऐसे श्रद्धालुओं को भी अयोध्या धाम के दर्शन का अवसर मिल रहा है, जिनके लिए वहां तक पहुंचना आसान नहीं था।

उन्होंने मुख्यमंत्री जी के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि धार्मिक आस्था का सम्मान करने वाली ऐसी जनकल्याणकारी पहल निश्चित रूप से सराहनीय है।

जय श्रीराम के जयघोष और प्रभु श्रीराम के प्रति अटूट श्रद्धा के साथ तीर्थ यात्रियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी का आभार जताते हुए इस योजना को श्रद्धालुओं के लिए यादगार सौगात बताया।