गांधी-शास्त्री जयंती पर सुरंगपानी में गूंजा विकास का संकल्पसेवा संकल्प महाअभियान के तहत विशेष ग्राम सभा का आयोजन, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों ने विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प

WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.08
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.09
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.08 (1)


सुरंगपानी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को ग्राम पंचायत सुरंगपानी में सेवा संकल्प महाअभियान के तहत विशेष ग्राम सभा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पंचायतकर्मियों, महिला समूहों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। ग्राम सभा में गांव के विकास से लेकर विकसित भारत के संकल्प तक विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.07


कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने दोनों महान विभूतियों के जीवन, सादगी, सत्य, स्वच्छता, सेवा और राष्ट्रहित के आदर्शों को याद करते हुए उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विशेष ग्राम सभा में डीडीसी श्रीमती सुरुचि पैंकरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष कोतबा श्री जागेश्वर यादव, सरपंच श्री जयमंगल सिदार, उपसरपंच श्री लोचन सा, ग्राम सभा अध्यक्ष श्री धनसिंह सिदार, श्री संजय जायसवाल सहित सभी पंचगण उपस्थित रहे।
वहीं प्रशासनिक स्तर से एसडीएम श्री गुरबेल साहब, श्री राठिया साहब, नायब तहसीलदार बागबहार, पटवारी, पंचायत सचिव श्री गुलाब सिंह मरावी तथा रोजगार सहायक श्रीमती मिथिला चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी कार्यक्रम में शामिल हुए।

WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.05
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.06


ग्राम सभा में लखपति दीदियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं, मितानिनों और अन्य कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणजन भी उपस्थित रहे। महिलाओं और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को विशेष रूप से जनभागीदारी वाला स्वरूप प्रदान किया।
विकसित भारत के सपने को गांव से मिलेगी नई दिशा
विशेष ग्राम सभा में इस बात पर जोर दिया गया कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब गांव विकास की मुख्यधारा से मजबूती से जुड़ेंगे। ग्रामीण विकास, स्वच्छता, जनभागीदारी, शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने तथा गांव को आत्मनिर्भर बनाने जैसे विषयों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने सेवा, स्वच्छता, विकास और जनभागीदारी को मजबूत करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के विचार और लाल बहादुर शास्त्री के सादगी एवं राष्ट्रसेवा के आदर्श आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य करते हैं।
सेवा संकल्प महाअभियान के तहत आयोजित यह विशेष ग्राम सभा सुरंगपानी में जनभागीदारी, सेवा भावना और विकास के संकल्प का सशक्त संदेश देकर संपन्न हुई।