
45,045 रुपये के प्रथम पुरस्कार पर ढोरोंबीजा ने मारी बाजी, ड्रा में सीमाबारी भी 45,045 की विजेता
सुरंगपानी। ग्राम पंचायत सुरंगपानी में आयोजित गणेश उत्सव के अवसर पर इनामी नाटक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर नाटक और इनामी मुकाबले का आनंद लिया। जैसे-जैसे परिणामों की घोषणा हुई, वैसे-वैसे उत्साह चरम पर पहुंचता गया।
कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार 45,045 रुपये पर ढोरोंबीजा ने बाजी मारी। वहीं ड्रा के माध्यम से भी 45,045 रुपये का पुरस्कार सीमाबारी के नाम रहा। दो बड़े पुरस्कारों की घोषणा होते ही कार्यक्रम स्थल पर खुशी और उत्साह का माहौल बन गया।
इसके अलावा तीसरा पुरस्कार 30,030 रुपये गुलियागोड़ा को प्राप्त हुआ, जबकि चौथा पुरस्कार 10,000 रुपये महुआडीह के नाम रहा।
गणेश उत्सव के दौरान आयोजित इस इनामी नाटक कार्यक्रम ने ग्रामीण अंचल में खासा आकर्षण पैदा किया। देर रात तक लोगों की भीड़ कार्यक्रम का आनंद लेती रही। विजेताओं के नामों की घोषणा के साथ ही समर्थकों और ग्रामीणों में खुशी की लहर देखने को मिली
