कोतबा में प्रशिक्षण वर्ग का द्वितीय दिवस उत्साह के साथ संपन्न, कार्यकर्ताओं की रही भारी उपस्थिति

WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.08
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.09
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.08 (1)


कोतबा। संगठनात्मक सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय दिवस का कार्यक्रम उत्साह, अनुशासन एवं भव्यता के साथ संपन्न हुआ। सुबह 07:00 बजे व्यायाम के साथ दिन की शुरुआत हुई, जिसमें कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके पश्चात स्नान एवं चाय-नाश्ता का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण सत्रों की शुरुआत 11:00 बजे पंचम सत्र से हुई, जिसमें “इतिहास एवं विकास” विषय पर श्री.भदर साय ने संगठन की विचारधारा एवं विकास यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसके पश्चात षष्ठ सत्र में श्री आनंद शर्मा ने “सोशल मीडिया, आईटी, नमो ऐप एवं सरल ऐप” के प्रभावी उपयोग पर मार्गदर्शन दिया।
दोपहर 01:00 से 02:00 बजे तक आयोजित सप्तम सत्र में श्री अनिल मित्तल ने “बूथ प्रबंधन” विषय पर कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के महत्वपूर्ण गुर बताए।

WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.07


कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला तथा भोजन की उत्तम व्यवस्था भी की गई। दोपहर बाद व्यावहारिक ज्ञान साझा किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम के अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर माहौल को और भी जीवंत बना दिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ता उमाशंकर भगत जी, महामंत्री सावरिया अग्रवाल जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुमन सुनील शर्मा जी, मंडल उपाध्यक्ष भदर साय जी एवं हेमसागर गुप्ता जी, क्षेत्रीय डी.डी.सी. सुरुचि पैंकरा जी, मंडल अध्यक्ष जागेश्वर यादव जी तथा महिला जिला उपाध्यक्ष हेमवती भगत जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.05
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.06


कार्यक्रम में अन्य प्रमुख कार्यकर्ताओं में रोहित साहू, संतोष गुप्ता जी, कौशल्या नारंग जी, हेमन्ती वैष्णव जी, कैलाश यादव, परमेश्वर पैंकरा जी, मेतरों साय पैंकरा, बंधु सिंह सिदार जी, हरि सिंह पैंकरा, दिलीप पैंकरा, जानकी सिदार, निर्मल पैंकरा, अजय गुप्ता जी, भूषण जयसवाल, कुसुम पैंकरा जी, कुन्ती पैंकरा, हुलसो पैंकरा, लाल कुमार सिदार जी, उर्वशी पैंकरा, जयशंकर झाप, दीपक शर्मा, डमरूधर पैंकरा, मोहन लाल यादव जी, गौतम प्रसाद यादव, सच कुवेर, मनियारो चौहान, सनकुंवेर, ललना पैंकरा, प्रतिमा पैंकरा, मांगमती, मालती पैंकरा, जयमाला पैंकरा, नमिता सोनी एवं केवरा बाई यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।