कोतबा में भाजयुमो का बड़ा संगठनात्मक धमाका – अजय गुप्ता जिलाउपाध्यक्ष, दीपक शर्मा बने मण्डल अध्यक्ष

WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.08
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.09
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.08 (1)




कोतबा। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) में संगठन को नई धार देने के लिए बड़ा फैसला लिया गया, जिसमें कोतबा के सक्रिय युवा नेता अजय गुप्ता को जिलाउपाध्यक्ष एवं दीपक शर्मा को मण्डल अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। इस घोषणा के साथ ही पूरे क्षेत्र में उत्साह और जोश की लहर दौड़ गई।

WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.07


नव-नियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत एवं बधाई कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम में उमाशंकर भगत, सुनील शर्मा, हेमवती भगत, नवरंग अग्रवाल, पार्षद परमानंद पैंकरा, कुसुम पैंकरा (महिला मोर्चा अध्यक्ष), कुंती पैंकरा सहित युवा मोर्चा के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.05
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.06


विशेष बात यह रही कि महिला मोर्चा की भी बड़ी संख्या में भागीदारी देखने को मिली, जिसने कार्यक्रम को और अधिक भव्य बना दिया।
कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारों और तालियों के साथ नव-नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा।
 कोतबा में यह नियुक्ति न सिर्फ संगठन के विस्तार का संकेत है, बल्कि आगामी समय में राजनीतिक गतिविधियों को भी नई दिशा देने वाली मानी जा रही है।