➡️ गुंडागर्दी करना पड़ा महंगा, पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे*➡️ मामला थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत

WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.08
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.09
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.08 (1)

*💥प्रेस विज्ञप्ति💥*
*💥जशपुर पुलिस💥*
*💥दिनांक 10.01.2026💥*
*
*➡️ मामूली विवाद को लेकर, छः युवकों ने मिलकर की थी , प्रार्थी विशाल के साथ मारपीट, दी थी गंदी गंदी गालियां*
*➡️ प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध थाना कुनकुरी में बी एन एस की धारा 296,351(2),115(2),191(2)(3), व एट्रोसिटी एक्ट की धारा 3(2)(V) क,3(1) द,3(1) ध के तहत अपराध पंजीबद्ध*
*➡️ मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार, उनका एक अन्य साथी फरार, पतासाजी जारी,*
*➡️ नाम गिरफ्तार आरोपी क्रमशः -1. मो. अलतलम उर्फ बादल उम्र 22 वर्ष, निवासी कुनकुरी*
*2. नौशाद उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम बंदरभदरा, थाना कुनकुरी*
*3. अहमद रजा, उम्र 25 वर्ष निवासी लंबीटोली, थाना कुनकुरी*
*4. मो. फैजान खान, उम्र 19 वर्ष, निवासी आजाद मोहल्ला कुनकुरी*
*5. अमित दास उम्र 25 वर्ष, निवासी ढोढ़ी डांड, थाना कुनकुरी, जिला जशपुर (छ.ग)*
*➡️ पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक मोटर सायकल को भी किया जप्त*
    —00—
    ➡️ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 09.01.26 को प्रार्थी विशाल खाखा, उम्र 18 वर्ष, निवासी जोकबहला, थाना नारायणपुर ने थाना कुनकुरी में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि, दिनांक 02.01.26 को रात्रि करीबन 09.30 बजे शराब भट्ठी कुनकुरी के पास उनके क्षेत्र के, एक बीडीसी के साथ मो. अलतलम उर्फ बादल व अमित दास का  वाद विवाद हुआ था, उस दौरान प्रार्थी के द्वारा बीच बचाव किया जा रहा था, तब आरोपी  मो अलतलम उर्फ बादल व अमित दास के द्वारा, प्रार्थी के साथ भी मारपीट व विवाद किया गया था, फिर भी प्रार्थी विशाल खाखा के द्वारा विवाद को आगे, न बढ़ाते हुए समझौते की बात कही जा रही थी, जिस पर आरोपियों क्रमशः   मो अलतलम उर्फ बादल  व  अमित दास के द्वारा दिनांक 08.01.26 को कुनकुरी में मिलकर आपस में समझौता करने की बात कही गई थी। दिनांक 08.01.26 को प्रार्थी, बैंक के किसी काम से अपनी मां व दीदी को लेकर कुनकुरी आया हुआ था, उन्हें बैंक में छोड़कर, लगभग 02.30 बजे अपने दो दोस्तों के साथ , गोल्डन ढाबा में खाना खाने गया था , उसी दौरान दो मोटर सायकल से छह आरोपी क्रमशः नौशाद,मो अलतलम उर्फ बादल, अहमद रजा, फैजान खान, अमित दास व उनका एक अन्य साथी आए, और प्रार्थी विशाल खाखा को बोले कि चलो कंडोरा मैदान, के पास चलते हैं, वहीं बातचीत कर समझौता करेंगे, जिस पर प्रार्थी अपने साथियों के साथ कंडोरा मैदान चला गया, मैदान के पास पहुंचते ही, सभी छः आरोपियों के द्वारा गंदी गालियां देते हुए हाथ मुक्का व बेल्ट से, प्रार्थी विशाल खाखा से मारपीट की जाने लगी , प्रार्थी के साथियों के द्वारा बीच बचाव करने पर, वे लोग मारपीट करने के बाद मोटर सायकल में बैठ कर चले गए । मारपीट के कारण प्रार्थी विशाल खाखा के पीठ, सीने, सिर व हाथ में चोट लगा है।
➡️ प्रार्थी की रिपोर्ट पर तत्काल थाना कुनकुरी में आरोपियों के विरुद्ध बी एन एस की धारा 296,351(2),115(2),191(2)(3), व एट्रोसिटी एक्ट की धारा 3(2)(V) क,3(1) द,3(1) ध के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया व प्रार्थी का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया।
➡️ विवेचना के दौरान पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले से जुड़े पांच आरोपियों क्रमशः
1. नौशाद उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम बंदरभदरा, थाना कुनकुरी
2. अहमद रजा, उम्र 25 वर्ष निवासी लंबीटोली, थाना कुनकुरी
3. मो. फैजान खान, उम्र 19 वर्ष, निवासी आजाद मोहल्ला कुनकुरी
4. मो. अलतलम उर्फ बादल उम्र 22 वर्ष, निवासी कुनकुरी, जिला जशपुर (छ.ग)
5. अमित दास उम्र 25 वर्ष, निवासी ढोढ़ी डांड, थाना कुनकुरी. को हिरासत में ले लिया गया, एक आरोपी फरार है, जिसे भी पुलिस ने चिन्हित कर लिया है, जिसकी पता साजी की जा रही है,जिसे भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा।
➡️ पुलिस की पूछताछ पर गिरफ्तार  पांचों आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है व आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक मोटर साइकल क्रमांक CG -14-MC -8781 को भी जप्त किया गया है।
  ➡️ मामले की कार्यवाही व आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कुनकुरी निरीक्षक राकेश कुमार यादव, उप निरीक्षक राकेश सिंह, प्रधान आरक्षक छवि कांत पैंकरा, आरक्षक जितेन्द्र गुप्ता, गणेश यादव, नंदलाल यादव व नगर सैनिक अजय श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
*➡️ मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि कुनकुरी क्षेत्र में गुंडा गर्दी करते हुए, एक युवक से मारपीट करने वाले पांच आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है, उनका एक अन्य साथी फरार है, जिसकी पता साजी की जा रही है, जिसे भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा। पुलिस किसी भी प्रकार की गुंडा गर्दी बर्दाश्त नहीं करेगी, ऐसे कृत्यों में लिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा।*

Chandra Bhushan Jaiswal

Chandra Bhushan Jaiswal

More Posts - Website

WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.07