कन्या शाला घरघोड़ा में निर्मला देवी अग्रवाल ने छात्राओं को स्वेटर का किया वितरण |

WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.08
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.09
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.08 (1)

कन्या शाला घरघोड़ा में निर्मला देवी अग्रवाल ने छात्राओं को स्वेटर का किया वितरण |

घरघोड़ा : शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला घरघोड़ा में अध्ययरत छात्राओं को नगर में संचालित बाला जी ज्वेलर्स की संचालिका एवं समाज सेविका निर्मला देवी अग्रवाल द्वारा छात्राओं को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने एवं बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के दृष्टिकोण से निःशुल्क स्वेटर का वितरण किया गया |इस अवसर पर पिंकी अग्रवाल एवं शीतल अग्रवाल ने छात्राओं से संवाद स्थापित करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी| प्राचार्य हरीशचंद्र बेहरा ने छात्राओं को विद्यालय के शैक्षणिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेने हेतु प्रेरित किया |इस अवसर पर शिक्षिका ज्योति मैडम निवेदिता सिंह आदि उपस्थित रहीं |विद्यालय के शिक्षक विजय पंडा ने विद्यालय एवं समुदायिक समन्वयता की छात्राओं के हित मे किए गए उक्त पहल हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया एवं विद्यालयीन गतिविधियों की जानकारी दी |प्रेरणा स्वरूप उपहार प्राप्त कर छात्राओं के चेहरे पर मुस्कान देखी गयी एवं इसे विद्यालय के प्रति अच्छी पहल कही जा सकती है |

Chandra Bhushan Jaiswal

Chandra Bhushan Jaiswal

More Posts - Website

WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.07