➡️ नाबालिक बालिका को भगा, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करना पड़ा महंगा, तेलंगाना से ढूंढ लाई, नाबालिक बालिका व आरोपी को जशपुर पुलिस,

WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.08
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.09
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.08 (1)

*💥 प्रेस विज्ञप्ति 💥*
*💥 जशपुर पुलिस 💥*
    *दिनांक 08.01.26*
             —-00—-

*➡️ आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल, नाबालिक बालिका को सौंपा परिजनों को*
*➡️ मामला चौकी करडेगा क्षेत्रांतर्गत*
*➡️ आरोपी के विरुद्ध चौकी करडेगा , में बी एन एस की धारा 137(2),64(M),86,96 व पॉस्को एक्ट की धारा 06 के तहत अपराध पंजीबद्ध*
*➡️ नाम गिरफ्तार आरोपी – रामदयाल लोहार उम्र 20 वर्ष*
   —00—
    ➡️ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 06.10.25 को चौकी करडेगा क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम के प्रार्थी ने चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिक बेटी, जो कि कक्षा 11 वीं पड़ती है, दिनांक 05.10.25 को घर में बिना बताए कहीं चली गई है, आस पास रिश्तेदारों में पता साजी किए कहीं पता नहीं चला। चूंकि उसकी बेटी जिले के ही एक छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही थी, इसी दौरान वह एक राम दयाल लोहार, नाम के एक लड़के से मोबाइल फोन के जरिए बातचीत करती थी, जिसके कारण, उसे हॉस्टल से निकाल दिया गया था, व वह वर्तमान में प्रार्थी के साथ ही घर में रहती थी, प्रार्थी को संदेह है कि संदेही राम दयाल लोहार के द्वारा ही उसकी बेटी को बहला फुसलाकर भगा कर ले जाया गया है।
➡️ चूंकि मामला नाबालिक बालिका से संबंधित था,  अतः मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस के द्वारा तत्काल चौकी करडेगा में  आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 137(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना व पता साजी में लिया गया था।
  ➡️ विवेचना के दौरान पुलिस ने पाया कि संदेही राम दयाल लोहार भी घटना दिनांक से अपने घर में नहीं था, पुलिस के द्वारा आरोपी राम दयाल लोहार व नाबालिक बालिका के संबंध में आस पास, दोस्तो, रिश्तेदारों व परिजनों से पूछ ताछ की जा रही थी, साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए, पुलिस की टेक्निकल टीम की भी मदद ली जा रही थी, इसी दौरान पुलिस को मुखबीर व पुलिस की टेक्निकल टीम तथा परिजनों के सहयोग से पता चला कि उक्त संदेही आरोपी राम दयाल लोहार, नाबालिक बालिका के साथ तेलंगाना राज्य के जिला मेदक, थाना शिवम् पेट क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम में है। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के द्वारा विशेष पुलिस टीम गठित कर, जिसमें पुलिस के टेक्निकल टीम भी संलग्न थी, नाबालिक बालिका की दस्तयाबी हेतु तेलंगाना रवाना की गई। पुलिस टीम के द्वारा तेलांगना जाकर, आरोपी राम दयाल लोहार के कब्जे से नाबालिक बालिका को बरामद कर, आरोपी राम दयाल लोहार को हिरासत में लेकर वापस लाया गया।
  ➡️ पूछताछ पर नाबालिक बालिका ने बताया कि आरोपी राम दयाल लोहार, से उसका परिचय, हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करते वक्त हुआ था, आरोपी के द्वारा दिनांक 05.10.25 को प्यार करता हूं, शादी करूंगा कहकर, नाबालिक बालिका को, भगा कर तेलंगाना ले जाया गया था।इस दौरान आरोपी राम दयाल लोहार के द्वारा शादी का झांसा देकर, नाबालिक बालिका का दैहिक शोषण भी किया गया है। पुलिस के द्वारा नाबालिक बालिका का डॉक्टर से स्वास्थ परीक्षण भी कराया गया है। व नाबालिक बालिका की उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
➡️ नाबालिक बालिका के कथन के आधार पर पुलिस के द्वारा मामले में आरोपी राम दयाल लोहार के विरुद्ध उक्त कृत्य के लिए बीएनएस की धारा 64(M),86,96 व पॉस्को एक्ट की धारा 06 जोड़ी गई।
➡️ पुलिस की पूछताछ पर आरोपी राम दयाल लोहार उम्र 20 वर्ष के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
➡️ मामले की कार्यवाही व तेलंगाना राज्य जाकर नाबालिक बालिका की पातासाजी तथा आरोपी की गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी करडेगा, उप निरीक्षक भागवत नायकर, साइबर सेल जशपुर से उप निरीक्षक नसीरुद्दीन अंसारी, आरक्षक अमित टोप्पो  तथा महिला आरक्षक राजकुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
*➡️ मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस बच्चों व महिलाओं से संबंधित अपराधों को लेकर अत्यंत संवेदनशील है, करडेगा क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम की नाबालिक बालिका को भगा कर ले जाने के मामले में पुलिस ने तेलंगाना राज्य जाकर नाबालिक बालिका को ढूंढ वापस लाया है व भगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।*

Chandra Bhushan Jaiswal

Chandra Bhushan Jaiswal

More Posts - Website

WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.07