➡️ दिनांक 06.12.25 व 07.12.25 के दरम्यानी रात थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत ग्राम लोरो से पतराटोली के मध्य नेशनल हाइवे

WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.08
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.09
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.08 (1)

*💥प्रेस विज्ञप्ति💥*
*💥जशपुर पुलिस💥*
*💥दिनांक 07.12.25
*Breaking*
       ➡️ दिनांक 06.12.25 व 07.12.25 के दरम्यानी रात थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत  ग्राम लोरो से पतराटोली के मध्य  नेशनल हाइवे 43 पर पंडरी पानी मोड़ पर एक ट्रेलर व एक i 20 कार की आपस में टक्कर होने की सूचना पर  घटना स्थल से ग्रामीणों की सहायता से,  कार सवार सभी 05  घायलों को निकाल कर एम्बुलेंस से   हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां जांच उपरांत डॉक्टरों के द्वारा सभी पांचों व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया गया । पुलिस के द्वारा सभी शवों का डॉक्टर से पोस्ट मार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में पुलिस के द्वारा ट्रेलर क्रमांक NL – 01- AB – 5953 के चालक के विरुद्ध थाना दुलदुला में बी एन एस की धारा 281,106(1) के तहत  अपराध पंजीबद्ध कर, अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
       ➡️ मृत व्यक्तियों की पहचान इस प्रकार है:-
1. अंकित तिग्गा पिता स्व. दिलीप तिग्गा, उम्र 16 वर्ष
2. राधेश्याम यादव पिता रामप्रसाद यादव उम्र 26 वर्ष।
3. उदय चौहान पिता कृष्णा राम चौहान उम्र 18 वर्ष।
4. दीपक प्रधान पिता अमर प्रधान उम्र 18 वर्ष।
5. सागर तिर्की पिता राफेल तिर्की उम्र 22 वर्ष।
     सभी ग्राम खटंगा , थाना दुलदुला के निवासी थे। प्रकरण में दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। प्रकरण का आरोपी वाहन चालक घटना के बाद से फरार है जिसकी पतासाजी की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही की जाएगी।

Chandra Bhushan Jaiswal

Chandra Bhushan Jaiswal

More Posts - Website

WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.07