वन कर्मचारी संघ जिला शाखा जशपुर की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.08
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.09
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.08 (1)

चटकपुर (दुलदुला), 07 जून 2026।
छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ जिला शाखा जशपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक आज दिनांक 07 जून 2026 को मध्याह्न 1:00 बजे चटकपुर, दुलदुला परिक्षेत्र के परिक्षेत्र में आयोजित की गई। बैठक में जिला शाखा जशपुर के समस्त ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक सचिव, जिला कार्यकारिणी सदस्य तथा प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना, संगठनात्मक रणनीति, वन कर्मचारियों की व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याओं सहित विभागीय कार्यों में बढ़ते दबाव तथा मनमाने स्थानांतरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने क्रमवार अपने विचार व्यक्त करते हुए कर्मचारियों के हितों एवं संगठन की मजबूती पर जोर दिया।

WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.07

इस अवसर पर सरगुजा संभागीय सचिव श्री अविनाश शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि सभी कर्मचारियों को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए तथा अपने वरिष्ठ अधिकारियों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सम्मान के साथ-साथ कर्मचारियों को अपने स्वाभिमान एवं अधिकारों की रक्षा के प्रति भी सजग रहना होगा। संगठन की मजबूती ही कर्मचारियों की सबसे बड़ी शक्ति है।

WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.05
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.06

बैठक को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ जिला शाखा जशपुर के जिलाअध्यक्ष नंदकुमार यादव ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वन कर्मचारी संघ अपनी एकता और संगठनात्मक शक्ति के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में संगठन से जुड़े 12 हजार से अधिक कर्मचारियों की ताकत किसी भी परिस्थिति में कर्मचारियों के साथ खड़ी है। कर्मचारियों को किसी भी प्रकार के दबाव या भय में आने की आवश्यकता नहीं है।


उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपने कर्तव्यों का ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण भाव से निर्वहन करने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि यदि किसी कर्मचारी पर अनैतिक कार्यों के लिए दबाव बनाया जाता है अथवा उसके साथ अन्याय होता है, तो वन कर्मचारी संघ उसके समर्थन में मजबूती से खड़ा रहेगा और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेगा।
बैठक के अंत में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु सामूहिक प्रयास करने तथा भविष्य में कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों पर संगठित होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया गया। उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन की एकता, अखंडता एवं कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का विश्वास व्यक्त किया।
“एकता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है, और यही शक्ति कर्मचारियों के सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा का आधार बनेगी।”