गर्भवती मां और बेटी की डूबने से मौत .. दूसरी बेटी ने तैरकर बचाई जान

WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.08
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.09
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.08 (1)

पत्थलगॉव थाना क्षेत्र के बालाझर स्थित घोघरा डैम में रविवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है । जिसमे डैम में नहाने के दौरान गर्भवती मां और उसकी एक बेटी की डूबने से मौत हो गई, जबकि दूसरी बेटी ने तैरकर किसी तरह अपनी जान बचा ली।मिली जानकारी के अनुसार परिवार डैम में नहाने पहुंचा था। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से मां और दोनों बेटियां डूबने लगीं। महिला का नाम सुकानती तिग्गा 35 वर्ष औए बच्ची का मिनाक्षी उम्र 8 वर्ष बताई जा रही है अचानक हुए हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।संघर्ष के बीच एक बेटी किसी तरह तैरकर बाहर निकलने में सफल रही और उसने आसपास के ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। स्थानीय गोताखोरों की मदद से डैम में तलाश शुरू की गई, जिसके बाद गर्भवती महिला और उसकी बेटी के शव को बाहर निकाला गया। मां-बेटी की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.07

सूचना मिलते ही पत्थलगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.05
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.06