वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने किया नवीन थाना जूटमिल भवन का लोकार्पण

WhatsApp Image 2026-01-01 at 11.39.23
IMG-20260101-WA0034
WhatsApp Image 2026-01-01 at 11.39.24



*रायगढ़, 10 अप्रैल 2026* । माननीय वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने शुक्रवार को रायगढ़ प्रवास के दौरान कलेक्टोरेट परिसर में “स्मार्ट पंजीयन कार्यालय” तथा थाना जूटमिल के नवीन भवन का लोकार्पण किया।

    आज शाम को वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी नवीन थाना भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे, जहां उन्होंने रिबन काटकर भवन का शुभारंभ किया। इसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना एवं मंत्रोच्चार के साथ नवीन थाना भवन का लोकार्पण संपन्न हुआ। सभी अतिथियों ने भवन के विभिन्न कक्षों का अवलोकन भी किया।

      कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि शहर की बढ़ती आबादी को देखते हुए पूर्व में जूटमिल क्षेत्र पुलिस सहायता केंद्र के रूप में संचालित होता था। वर्ष 2005 में इसे पुलिस चौकी बनाया गया और वर्ष 2023 में चौकी से थाना में उन्नयन किया गया। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2024-25 के बजट में 20 नए थाना भवनों की स्वीकृति दी गई थी, जिसमें थाना जूटमिल भी शामिल था। पुलिस हाउसिंग बोर्ड द्वारा थाने का निर्माण कार्य किया गया है।

img-20260125-wa01098431686927677682587.jpg
img-20260125-wa01154737545638344431323.jpg
img-20260125-wa01105830235740840303604.jpg
img-20260125-wa01198538136506824005014.jpg
img-20260125-wa0113159690223409279980.jpg
img-20260125-wa01171508167380048749616.jpg



      एसएसपी ने कहा कि वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी की विशेष पहल से बेहद कम समय में उच्च गुणवत्ता वाला थाना भवन तैयार हुआ है। इससे पुलिसिंग में तेजी आएगी और अपराध नियंत्रण में भी मदद मिलेगी।

      लैलूंगा विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार ने जिला पुलिस प्रशासन को नए थाना भवन के लिए शुभकामनाएं दीं और विकास कार्यों में सहयोग का भरोसा दिलाया।

      वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि पुलिसिंग का कार्य बेहद चुनौतीपूर्ण होता है और नए थाना भवन की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। उन्होंने बताया कि कलेक्टोरेट के समीप निर्माणाधीन नया एसपी कार्यालय भी जल्द पूरा होगा। साथ ही पुलिसकर्मियों के लिए नये स्टाफ क्वार्टर्स स्वीकृति होकर प्रक्रिया जारी है। उन्होंने पुलिस कॉलोनी में आवश्यक कार्यों के लिए विधायक निधि से राशि देने की घोषणा भी की।

img-20260125-wa01146577974547942263212.jpg
img-20260125-wa01167203971350175999037.jpg
img-20260125-wa01085750830231150871848.jpg
img-20260125-wa01111856863020871238068.jpg
img-20260125-wa0112196052892326110188.jpg
img-20260125-wa01181973707968668856684.jpg



      अतिथियों ने नवीन थाना भवन के लिए थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनव कांत सिंह और उनके स्टाफ को बधाई दी गई ।

       कार्यक्रम के अंत में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी ने सभी अतिथियों, नागरिकों, मीडिया कर्मियों गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

         थाना जूटमिल के लोकार्पण अवसर पर लैलूंगा विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार,नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान, जिला भाजपा अध्यक्ष अरुणधर दीवान,  पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष श्री उमेश अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री गुरूपाल भल्ला, श्रीकांत सोमावार, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, सीएसपी श्री मयंक मिश्रा, एसडीएम  श्री महेश शर्मा, डीएसपी श्री सुशांतो बनर्जी, श्री उत्तम प्रताप सिंह सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक पुलिस अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

img-20260120-wa00148251393505523880422.jpg
img-20260120-wa00154731996078611841486.jpg
img-20260120-wa00125328766718222063132.jpg
img-20260120-wa00134515977484559372894.jpg