*➡️ जादू टोना के शक में बुजुर्ग महिला की लकड़ी के डंडे से मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार भेजा जेल*

WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.08
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.09
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.08 (1)

*💥 प्रेस विज्ञप्ति 💥*
*💥 जशपुर पुलिस 💥*
    *दिनांक 05.04.26*
             —-00—-

*➡️ मामला थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत ग्राम गीतारी पानी का*
*➡️ आरोपी अपने परिवार के सदस्यों के बार बार बीमार होने पर, करता था बुजुर्ग महिला पर जादू टोना करने का शक*
*➡️ आरोपी के विरुद्ध थाना बगीचा में बी एन एस की धारा 103(1) के तहत अपराध दर्ज*
*➡️ नाम गिरफ्तार आरोपी – छदनु राम उम्र 30 वर्ष निवासी गितारी पानी, थाना कुनकुरी जिला जशपुर (छ ग)*
*➡️ नाम मृतिका -फुलमइत बाई उम्र 71 वर्ष, निवासी ग्राम गितारी पानी, थाना कुनकुरी जिला जशपुर (छ ग)*
*➡️ पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लकड़ी के डंडे को भी किया जप्त*
—00—

WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.07


   ➡️ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 04.04.26 को प्रार्थी सुखेश्वर राम उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम बगडोल, थाना बगीचा जिला जशपुर ने थाना बगीचा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि  उसकी बड़ी मां मृतिका फूलमइत बाई, जो कि थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत ग्राम गितार पानी में अपने प्रधानमंत्री आवास के घर में अकेली रहती थी, उसके पति व बच्चों की पूर्व में ही मृत्यु हो चुकी थी, तथा मृतिका फूलमइत बाई भी लकवा ग्रस्त थी, व ठीक से चल फिर भी नहीं सकती थी। प्रार्थी के माता पिता भी ग्राम गितार पानी में रहते थे, व उसकी बड़ी मां मृतिका का खाना पीना व देख रेख करते थे, कि दिनांक 04.04.26 को प्रार्थी की मां , सुबह करीबन 06.00 बजे  मृतिका फूलमइत बाई के पास उसके प्रधान मंत्री आवास में खाना पहुंचाने गई थी, तो देखा कि फूलमति बाई अपने आवास में मृत हालत में पड़ी थी, जिस पर प्रार्थी की मां के द्वारा घटना के संबंध में गांव वालों को सूचित किया गया, साथ ही प्रार्थी की मां के द्वारा प्रार्थी को भी घटना के संबंध में सूचित किया गया, जिस पर प्रार्थी तत्काल अपनी पत्नी के साथ, मृतका फूल मनी बाई के घर पहुंचा, जहां मृतिका फूल मनी बाई मृत हालत में थी, प्रार्थी ने जब मृतिका के ऊपर ढके कंबल को हटा कर देखा तो पाया कि मृतिका के सिर व चेहरे पर चोट के कई निशान थे व पास ही एक लकड़ी के डंडे का टुकड़ा पड़ा हुआ था, जिससे कि मृतिका पर वार कर हत्या की गई थी, प्रार्थी के द्वारा जब गांव के लोगों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि गांव के ही आरोपी छदनू राम के द्वारा जादू टोना का शक करते हुए मृतिका फूल मनी बाई पर लकड़ी के डंडे से वार कर हत्या कर दी गई है।

WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.05
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.06


➡️ मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल थाना बगीचा पुलिस के द्वारा मामले में बी एन एस की धारा 103(1) के तहत मामला पंजीबद्ध कर, घटना स्थल रवाना हुआ गया, पुलिस के द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण व शव को पंचनामा कर, शव का पोस्ट मार्टम कराया गया, डॉक्टर के द्वारा शॉर्ट पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण शरीर में लगी चोट के कारण हत्यात्मक बताया गया।
➡️ पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी छदनू राम को उसके घर से हिरासत में लिया गया, पुलिस के पूछताछ पर आरोपी के द्वारा अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसके परिवार के सदस्य आए दिन बीमार होते रहते थे, जिस पर उसे मृतिका के द्वारा जादू टोना कर, उसके परिवार को बीमार करने का शक हुआ था, जिस पर उसके द्वारा दिनांक 03.04.26 को रात करीबन 09.00 बजे फूलमति बाई की हत्या करने की नियत से उसके घर गया, उस दौरान मृतिका फूल मति बाई अपने घर में अकेली थी, वहीं पास में जलाऊ लकड़ी का डंडा पड़ा हुआ था, जिसे उठाकर आरोपी के द्वारा मृतिका फूल मति बाई के सिर व चेहरे पर ताबड़तोड़ वार किया गया, जिससे फूलमती बाई की मौके पर ही मौत हो गई थी।
➡️ आरोपी छदनू राम के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लकड़ी के डंडे को भी जप्त कर लिया है।
➡️ मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में सहायक उप निरीक्षक बैजन्ती किंडो, नरेंद्र मिंज, आरक्षक मुकेश पांडे व नगर सैनिक बलिराम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।