भाजयुमो मंडल लैलूंगा के अध्यक्ष बने रोहन यादव, संगठन में उत्साह की लहर

WhatsApp Image 2026-01-01 at 11.39.23
IMG-20260101-WA0034
WhatsApp Image 2026-01-01 at 11.39.24



लैलूंगा। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मंडल लैलूंगा के अध्यक्ष पद पर रोहन यादव की नियुक्ति से क्षेत्र के युवा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। संगठन के वरिष्ठ नेताओं द्वारा उनकी नियुक्ति की घोषणा के बाद से बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

img-20260125-wa01098431686927677682587.jpg
img-20260125-wa01154737545638344431323.jpg
img-20260125-wa01105830235740840303604.jpg
img-20260125-wa01198538136506824005014.jpg
img-20260125-wa0113159690223409279980.jpg
img-20260125-wa01171508167380048749616.jpg



रोहन यादव लंबे समय से पार्टी की विचारधारा के प्रति समर्पित रहे हैं और विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते आए हैं। उनकी कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता और युवाओं को साथ लेकर चलने की सोच को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

img-20260125-wa01146577974547942263212.jpg
img-20260125-wa01167203971350175999037.jpg
img-20260125-wa01085750830231150871848.jpg
img-20260125-wa01111856863020871238068.jpg
img-20260125-wa0112196052892326110188.jpg
img-20260125-wa01181973707968668856684.jpg



पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि रोहन यादव के नेतृत्व में भाजयुमो मंडल लैलूंगा नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगा तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। साथ ही युवाओं को पार्टी से जोड़ने और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों को गति देने का कार्य भी प्राथमिकता में रहेगा।

नव नियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में युवाओं को संगठित कर क्षेत्र में सकारात्मक कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।

रोहन यादव की नियुक्ति को लेकर क्षेत्रभर में हर्ष व्यक्त किया जा रहा है और उनके सफल कार्यकाल की कामना की जा रही है।

img-20260120-wa00148251393505523880422.jpg
img-20260120-wa00154731996078611841486.jpg
img-20260120-wa00125328766718222063132.jpg
img-20260120-wa00134515977484559372894.jpg