



जीवीपी पब्लिक स्कूल में भव्य वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें ग्राम सरपंच जयमंगल सिदार को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में लिंढर यादव, प्रेमशंकर सिदार, पंचगण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
स्कूल में आए हुए सभी बच्चों, पालकों एवं समस्त ग्रामवासियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी।”
कार्यक्रम के दौरान नन्हे-नन्हे बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्य, प्रभावशाली भाषण एवं रोचक चुटकुलों ने उपस्थित अतिथियों व ग्रामीणजनों का भरपूर मनोरंजन किया और सभी का मन मोह लिया। बच्चों की प्रतिभा की सभी ने मुक्तकंठ से सराहना की।
अंत में विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
