सुरंगपानी में देशभक्ति का महापर्व: सरपंच-पंचों ने मिलकर फहराया तिरंगा, एक मंच पर जुटे सभी स्कूल, गूंजा वंदे मातरम्!

WhatsApp Image 2026-01-01 at 11.39.23
IMG-20260101-WA0034
WhatsApp Image 2026-01-01 at 11.39.24



लोकेशन – सुरंगपानी

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर ग्राम सुरंगपानी में देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जब ग्राम के सरपंच एवं सभी पंचों ने एकजुट होकर तिरंगा झंडा फहराया और राष्ट्रप्रेम का संदेश पूरे गांव को दिया। इस अवसर पर गांव के सभी शैक्षणिक संस्थानों को एक ही स्थान पर कार्यक्रम आयोजित करने का सरपंच द्वारा निर्देश दिया गया था, जिसे सभी स्कूलों ने अनुशासन और उत्साह के साथ पालन किया।

सरपंच के मार्गदर्शन में पब्लिक स्कूल, प्राथमिक शाला, सरस्वती शिशु मंदिर, माध्यमिक शाला एवं मिडिल स्कूल के छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण और अभिभावक सुरंगपानी के माध्यमिक शाला मिडिल स्कूल परिसर में एकत्रित हुए, जहां संयुक्त रूप से भव्य गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत तिरंगा ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके बाद राष्ट्रगान और देशभक्ति नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। बच्चों ने देशभक्ति गीत, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से आज़ादी और संविधान के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

सरपंच एवं पंचों ने अपने संबोधन में बच्चों को देश के प्रति कर्तव्य, एकता और अनुशासन का महत्व बताया और कहा कि सभी स्कूलों का एक मंच पर आना ग्राम की एकजुटता और मजबूत नेतृत्व का प्रतीक है।

इस आयोजन ने न सिर्फ गणतंत्र दिवस को यादगार बनाया, बल्कि सुरंगपानी में सामाजिक समरसता, शिक्षा और राष्ट्रभक्ति की मिसाल भी पेश की। ग्रामीणों ने सरपंच की पहल की जमकर सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी में देशप्रेम की भावना को और मजबूत करते हैं।

Chandra Bhushan Jaiswal

Chandra Bhushan Jaiswal

More Posts - Website

img-20260125-wa01098431686927677682587.jpg
img-20260125-wa01154737545638344431323.jpg
img-20260125-wa01105830235740840303604.jpg
img-20260125-wa01198538136506824005014.jpg
img-20260125-wa0113159690223409279980.jpg
img-20260125-wa01171508167380048749616.jpg
img-20260120-wa00148251393505523880422.jpg
img-20260120-wa00154731996078611841486.jpg
img-20260120-wa00125328766718222063132.jpg
img-20260120-wa00134515977484559372894.jpg