लैलूंगा में धान खरीदी अव्यवस्थाओं के खिलाफ कांग्रेस का उग्र आंदोलनसैकड़ों किसानों ने एसडीएम कार्यालय का किया घेराव, भाजपा सरकार के खिलाफ फूटा आक्रोश

WhatsApp Image 2026-01-01 at 11.39.23
IMG-20260101-WA0034
WhatsApp Image 2026-01-01 at 11.39.24


लैलूंगा।
छत्तीसगढ़ में चल रही धान खरीदी की गंभीर अव्यवस्थाओं और किसानों के साथ हो रहे खुले अन्याय के खिलाफ आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लैलूंगा के तत्वाधान में सैकड़ों की संख्या में किसान एवं कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। किसानों ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) लैलूंगा के कार्यालय का घेराव कर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया और प्रशासन को चेताया कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।
ज्ञात हो कि प्रदेश में धान खरीदी कार्य अपने अंतिम चरण में है और खरीदी समाप्त होने में मुश्किल से एक सप्ताह का समय शेष है। इसके बावजूद लैलूंगा विकासखंड के लगभग ढाई हजार पंजीकृत किसानों को अब तक एक भी टोकन जारी नहीं किया गया है, जिससे किसान गहरी चिंता, मानसिक तनाव और आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक लापरवाही और सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण किसान दर-दर भटकने को मजबूर हैं, जबकि खरीदी केंद्रों पर अव्यवस्था चरम पर है। इस धरना प्रदर्शन के प्रमुख मांगों में सभी पंजीकृत किसानों को तत्काल टोकन जारी कर धान खरीदी शुरू की जाए। किसानों पर दबाव बनाकर रकबा समर्पण कराने की प्रक्रिया को तत्काल बंद किया जाए। प्रति दिवस औसत धान खरीदी की लिमिट बढ़ाई जाए, जिससे समय पर खरीदी संभव हो। राज्य सरकार अपने पूर्व घोषित वादे के अनुसार 21 क्विंटल प्रति एकड़ खरीदी सुनिश्चित करे। संपूर्ण पंजीयन के आधार पर सभी किसानों का धान खरीदा जाए।
धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक हृदय राम राठिया ने कहा कि किसानों के साथ जो हो रहा है वह सीधा-सीधा अन्याय है। भाजपा सरकार किसान हितैषी होने का ढोंग कर रही है, जबकि जमीनी हकीकत इसके विपरीत है।
निवर्तमान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ठंडा राम बेहरा ने राज्य सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार अपने ही घोषित निर्णयों से पीछे हट रही है। उन्होंने 21 क्विंटल प्रति एकड़ खरीदी और सभी पंजीकृत किसानों से धान खरीदी की मांग को दोहराया।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य यशोमती सिंह ने प्रशासन से तत्काल टोकन जारी कर खरीदी शुरू करने की मांग करते हुए कहा कि यदि किसानों को और परेशान किया गया तो कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लैलूंगा के अध्यक्ष वीरेंद्र शाह ने अपने आक्रामक संबोधन में स्पष्ट शब्दों में कहा कि कांग्रेस किसानों के साथ किसी भी स्तर पर अन्याय, शोषण या भेदभाव को स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने प्रशासन से यथाशीघ्र प्रति दिवस खरीदी की लिमिट बढ़ाने, सभी पंजीकृत किसानों का टोकन काटने एवं तत्काल धान खरीदी शुरू करने की मांग की।
कार्यक्रम को आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दिलीप केरकेट्टा एवं किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पटेल ने भी संबोधित किया और किसानों के आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की।धरना-प्रदर्शन के दौरान किसानों में धान खरीदी की बदहाल व्यवस्था को लेकर जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। किसानों ने एक स्वर में प्रशासन से तत्काल समाधान की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक व उग्र रूप दिया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आलोक गोयल सत्यनारायण शर्मा, हृदय राम दाऊ , राकेश बहेरा, जुगलाल भगत, रायमती भगत, ललित राठिया, निधि भोय प्रमोद प्रधान करुणा प्रधान अप्रांश सिन्हा, सीताराम यादव, आकृत सारथी, शानू खान, तेजस बंजारे, धर्मेंद्र बेहरा, मोहर लाल साहू, पांडव प्रधान, बाबूलाल बंजारे, धर्मेंद्र बानी, राज पटेल, शिव शंकर, धर्म व्रत बरुआ, दिलेश्वर सिदार, वसीम अहमद, धन सिंह दीवान आदि के साथ सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और किसान सम्मिलित रहे।

Chandra Bhushan Jaiswal

Chandra Bhushan Jaiswal

More Posts - Website

img-20260125-wa01098431686927677682587.jpg
img-20260125-wa01154737545638344431323.jpg
img-20260125-wa01105830235740840303604.jpg
img-20260125-wa01198538136506824005014.jpg
img-20260125-wa0113159690223409279980.jpg
img-20260125-wa01171508167380048749616.jpg
img-20260120-wa00148251393505523880422.jpg
img-20260120-wa00154731996078611841486.jpg
img-20260120-wa00125328766718222063132.jpg
img-20260120-wa00134515977484559372894.jpg