“बुद्ध पूर्णिमा पर घर-घर गूंजा गायत्री यज्ञ!” — लैलूंगा में आस्था का महाविस्फोट, 101+ का लक्ष्य बना जनलहर

WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.08
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.09
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.08 (1)

लैलूंगा।
बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर लैलूंगा आज भक्ति और ऊर्जा के महासागर में डूबा नजर आया। घर-घर गायत्री यज्ञ के इस अनूठे अभियान ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। अखिल विश्व गायत्री परिवार के नेतृत्व में चल रहे इस महाअभियान में लोगों ने जबरदस्त उत्साह के साथ भाग लिया और हर घर को यज्ञमय बना दिया।

WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.07

पिछले 7 वर्षों से लगातार बुद्ध पूर्णिमा पर आयोजित हो रहा यह “गृह-गृह गायत्री यज्ञ” अब एक परंपरा ही नहीं, बल्कि जनआस्था का विराट रूप बन चुका है। श्रद्धालुओं का मानना है कि परम पूज्य गुरुदेव के आशीर्वाद से यह प्रयोग न केवल सफल हो रहा है, बल्कि विश्व कल्याण की दिशा में बड़ा संदेश भी दे रहा है।

WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.05
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.06

इस बार लैलूंगा ब्लॉक में सिर्फ एक सप्ताह में 101+ यज्ञ कराने का लक्ष्य रखा गया है, जिसे पूरा करने के लिए कार्यकर्ता पूरी ताकत झोंक चुके हैं। गांव-गांव में हवन कुंड सजे, मंत्रों की गूंज उठी और “जय गुरुदेव” के जयकारों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।

लोगों का कहना है कि यह केवल पूजा नहीं, बल्कि संस्कार, सकारात्मक ऊर्जा और समाज जागरण का महाअभियान है, जो हर व्यक्ति को जोड़ रहा है।

बुद्ध पूर्णिमा पर “घर-घर गायत्री यज्ञ” ने लैलूंगा को बना दिया आध्यात्मिक शक्ति का केंद्र — हर ओर गूंजा: “जय गुरुदेव! जय गायत्री माता!”

जय गुरुदेव!
जय गायत्री माता!
वंदनीय माता की जय!