➡️ गूंगी बहरी, दिमागी रूप से कमजोर युवती से दुष्कर्म करना पड़ा महंगा, पुलिस ने सूचना के चंद घंटों में किया गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-01-01 at 11.39.23
IMG-20260101-WA0034
WhatsApp Image 2026-01-01 at 11.39.24

*💥प्रेस विज्ञप्ति💥*
*💥 जशपुर पुलिस 💥*
    *दिनांक 03.01.26*

*➡️ मामला थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत*
*➡️ पीड़िता के घर वाले गए थे लकड़ी लेने जंगल, तभी आरोपी ने मौका पाकर दिमागी तौर पर कमजोर, गूंगी बहरी युवती से किया दुष्कर्म*
*➡️ पीड़िता की बहन की रिपोर्ट दर्ज आरोपी के विरुद्ध सिटी कोतवाली जशपुर में बी एन एस की धारा 64(2)(झ )(ट),332(b) के तहत अपराध पंजीबद्ध*
*➡️ नाम गिरफ्तार आरोपी माइकल टोप्पो, उम्र 36वर्ष*
—00—
     ➡️मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 02.01.26 को थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम की 24 वर्षीया प्रार्थिया ने थाना सिटी कोतवाली जशपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी ,कि वह एक शादी शुदा महिला है, व अपने बच्चे के साथ कोतवाली क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम  (मायके) में, अपने पिताजी तथा भाई बहनों के साथ रहती है, उसकी 26 वर्षीय बड़ी दीदी, दिमागी तौर पर कमजोर है व बोल -सुन नहीं सकती है, दिनांक 02.01.26 की दोपहर लगभग 02.00 बजे वह अपने पिताजी के साथ , लकड़ी लेने जंगल गई थी, व उसके भैया भाभी  भी खेत बाड़ी में काम करने गए थे, घर में उसकी मूक बधिर , दिमागी रूप से कमजोर बड़ी बहन , अकेली थी, शाम करीबन 04.00 बजे जब वह जंगल से लकड़ी लेकर लौटी, तो देखी कि उसकी बड़ी बहन घर में नहीं है, तब वह, अपनी मूक बधिर, दिमागी रूप से कमजोर बड़ी बहन को ढूंढते हुए, घर के पास ही स्थित गौ शाला में गई तो देखी कि , उसके गांव का ही आरोपी माइकल टोप्पो, उसकी दिमागी तौर पर कमजोर, गूंगी बहरी ,बड़ी बहन के साथ आपत्तिजनक अवस्था में था, उसकी दिमागी तौर पर कमजोर बड़ी बहन के नीचे का वस्त्र नहीं था, जिस पर प्रार्थिया के द्वारा, आरोपी माइकल टोप्पो को  डांटने पर, वह अपने कपड़े को पहनकर भाग गया।
➡️ चूंकि मामला मूक बधिर, दिमागी रूप से कमजोर युवती से, दुष्कर्म से संबंधित था, अतः पुलिस के द्वारा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल सिटी कोतवाली जशपुर में आरोपी माइकल टोप्पो के विरुद्ध 64(2)(झ )(ट),332(b) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।
➡️ विवेचना के दौरान पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, एफ एस एल की टीम के साथ पीड़िता के गांव जाकर घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए, आरोपी माइकल टोप्पो को उसके घर से घेराबंदी कर धर दबौचा गया। पुलिस के द्वारा पीड़िता मूक बधिर, दिमागी तौर पर कमजोर युवती का डॉक्टर से स्वास्थ परीक्षण भी कराया गया है।
➡️ पुलिस की पूछताछ पर आरोपी माइकल टोप्पो उम्र 36 वर्ष के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है।
➡️ मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर निरीक्षक मोरध्वज देशमुख, सहायक उप निरीक्षक स्नेहलता सिंह, महिला प्रधान आरक्षक सावित्री भगत, महिला आरक्षक जया देवी व आरक्षक रवि राम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
   *➡️ मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस महिलाओं व बच्चों से सम्बन्धित अपराध की लेकर अत्यंत संवेदनशील है, जशपुर क्षेत्र के एक ग्राम में दिमागी तौर पर कमजोर गूंगी बहरी युवती से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिसे न्यायिक रिमांड पर भेजा जावेगा। ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा।*

Chandra Bhushan Jaiswal

Chandra Bhushan Jaiswal

More Posts - Website

img-20260125-wa01098431686927677682587.jpg
img-20260125-wa01154737545638344431323.jpg
img-20260125-wa01105830235740840303604.jpg
img-20260125-wa01198538136506824005014.jpg
img-20260125-wa0113159690223409279980.jpg
img-20260125-wa01171508167380048749616.jpg
img-20260120-wa00148251393505523880422.jpg
img-20260120-wa00154731996078611841486.jpg
img-20260120-wa00125328766718222063132.jpg
img-20260120-wa00134515977484559372894.jpg