कोतबा में भाजपा का दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग उत्साहपूर्वक जारी, सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बढ़ाया आकर्षण

WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.08
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.09
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.08 (1)


कोतबा। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत कोतबा मंडल का दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग 17–18 मार्च 2026 को धर्मशाला भवन, कोतबा में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण वर्ग का प्रथम दिवस सफलतापूर्वक एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण वर्ग में विभिन्न सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति, अनुशासन, सोशल मीडिया की भूमिका तथा संगठन विस्तार के व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा का मूल आधार उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता से अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।
प्रशिक्षण के दौरान पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों, केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों तथा राष्ट्र निर्माण में संगठन की भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए रणनीति, जनसंपर्क और बूथ प्रबंधन को लेकर भी विशेष मार्गदर्शन दिया गया। प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और संगठन के प्रति समर्पण की भावना और अधिक सुदृढ़ हुई।

WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.07


साथ ही कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों एवं कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं प्रस्तुतियों के माध्यम से माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम ने उपस्थित कार्यकर्ताओं में जोश और एकता की भावना को और प्रबल किया।
द्वितीय दिवस में भी विभिन्न विषयों पर सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिसमें अनुभवी वक्ताओं द्वारा संगठन के विस्तार, सेवा कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर मार्गदर्शन दिया जाएगा।

WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.05
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.06


उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ता: इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता उमाशंकर भगत, मंडल अध्यक्ष जागेश्वर यादव, महामंत्री भानु प्रताप, नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुमन सुनील शर्मा, हेमवती भगत, जयशंकर झांप, जिला पंचायत सदस्य सुरुचि पैंकरा, हेमसागर गुप्ता, रोहित साहू, संतोष गुप्ता, कैलाश यादव, अजय गुप्ता सहित मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संकल्प लिया।