कोतबा मंडल में ऐतिहासिक  होली मिलन सम्मेलन, कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति से गूंजा परिसर

WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.08
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.09
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.08 (1)


कोतबा मंडल में आज आयोजित  होली मिलन ऐतिहासिक सम्मेलन में कार्यकर्ताओं की अभूतपूर्व भीड़ देखने को मिली। कार्यक्रम में उमड़े जनसैलाब ने मंडल की मजबूती, संगठन की एकता और कार्यकर्ताओं के उत्साह को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया। पहली बार सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एक परिवार के रूप में एकत्रित हुए, जहां संवाद, सम्मान, प्रेम, सद्भावना और संगठनात्मक एकता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।

WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.07


सम्मेलन के माध्यम से सभी मोर्चा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में नए जोश और ऊर्जा का संचार हुआ। उपस्थित जनसमूह ने यह संदेश दिया कि कोतबा मंडल सशक्त नेतृत्व और मजबूत कंधों के सहारे निरंतर आगे बढ़ रहा है।
इस सफल आयोजन के सूत्रधार श्री उमाशंकर भगत जी रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री रोहित साहू जी, श्री साँवरिया अग्रवाल जी, श्री बसंत गुप्ता जी, श्री जागेश्वर यादव जी, श्रीमती हेमवती भगत जी एवं श्री गुलाब साय जी सहित कोतबा मंडल के समस्त मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। कोतबा युवा मोर्चा की ओर से सभी को कोटि-कोटि धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।

WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.05
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.06


इसी अवसर पर आयोजित होली मिलन समारोह सामाजिक, सांस्कृतिक, पौराणिक और धार्मिक दृष्टि से अत्यंत सफल रहा। कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ ने एकता और संगठन की मजबूती का संदेश दिया।
कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए पुनः श्री उमाशंकर भगत जी एवं उनकी टीम को साधुवाद दिया गया।साथ ही युवा मोर्चा से अजय गुप्ता भूषण जयसवाल रवि यादव विजय बारीक रिंकू गुप्ता लिखेंस्वर बंजारा  गरिमा मई उपस्थित हुई