⏺️ विगत 11 दिनों से चल रहे महिला सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान का मयाली (कुनकुरी) में हुआ समापन,

WhatsApp Image 2026-01-01 at 11.39.23
IMG-20260101-WA0034
WhatsApp Image 2026-01-01 at 11.39.24

*💥प्रेस विज्ञप्ति💥*
*💥जशपुर पुलिस💥*
*💥दिनांक 12.01.2026💥*


*⏺️ समापन कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, यूनीसेफ के स्वयंसेवक, जय हो की टीम, क्षेत्र की एसजीएच की टीम सहित लगभग 500 से अधिक लोगों की सहभागिता रही,*
*⏺️ एसएसपी द्वारा महिला/बालिकाओं को उनसे संबंधित अपराधों से बचाव हेतु जागरूक किया गया,*
*⏺️ सायबर यूनिट द्वारा सायबर फ्राॅड, सोशल मीडिया के उपयोग इत्यादि की जानकारी दी गई,*
*⏺️ नोनी रक्षा दल (हेल्पलाईन नंबर-9479128400) के माध्यम से की जाने वाले कार्यवाही की जानकारी दी गई,*
*⏺️ बाल विवाह के दुष्परिणाम, घरेलू हिंसा, नशे के दुष्प्रभाव, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, टोनही प्रताड़ना अधिनियम्, पौष्टिक आहार एवं पुलिस की कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।*

—00—   
                                     ➡️जशपुर पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा पर रजत जयंती वर्ष 2025-26 के अंतर्गत महिला सुरक्षा पर जनजागरूकता अभियान चरणबद्ध तरीके से जिले में दिनांक 01 जनवरी 2026 से 11 जनवरी 2026 तक जिले के समस्त शहरी, ग्रामीण, दूरस्थ एवं संवेदनशील क्षेत्रों में संचालित किया गया, उक्त कार्यक्रम का समापन दिनांक 11.01.2026 को कुनकुरी क्षेत्र के ग्राम मयाली में किया गया, जिसमें मुख्य रूप से कुनकुरी क्षेत्र में संचालित समस्त स्व सहायता समूह की महिलायें उपस्थित रही।
                                     ➡️कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुशीला साय ने महिलाओं की सामाजिक भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण का मूल आधार स्वयं की पहचान एवं आत्मनिर्भरता है। उन्होंने अपने जीवन अनुभव साझा करते हुए बताया कि अपने पति, जो शासकीय सेवक हैं, की प्रेरणा से उन्होंने सार्वजनिक जीवन में प्रवेश किया और सरपंच पद पर निर्वाचित होकर गांव की समस्याओं एवं विवादों का स्वयं निराकरण किया। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं को नेतृत्वकारी भूमिका निभाने के लिए आगे आना चाहिए।  
                                  ➡️जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनिता सिंह ने महिलाओं एवं बालिकाओं को शासन द्वारा संचालित विभिन्न महिला एवं बालिका कल्याण योजनाओं की जानकारी दी तथा उनका अधिकतम लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने शिक्षा को सामाजिक विकास की कुंजी बताते हुए बालिकाओं की निरंतर शिक्षा एवं आत्मनिर्भरता पर विशेष बल दिया।
                        ➡️जोकारी ग्राम की सरपंच श्रीमती मंजू भगत ने महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डालते हुए बालिकाओं एवं महिलाओं को खेल, शिक्षा, रोजगार एवं अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ने तथा आत्मविश्वास के साथ अपने अधिकारों के लिए खड़े होने का संदेश दिया।
                                 ➡️एसएसपी शशि मोहन सिंह ने सायबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा पर जशपुर पुलिस के साथ मिलकर कार्य रहे जय हो की टीम को पूरे छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उन्हें पुनः बधाई दी, साथ ही उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया। इसके साथ ही दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की उपयोगिता, सड़क सुरक्षा, महिला सुरक्षा इत्यादि पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।  
                                  ➡️जशपुर पुलिस द्वारा इस महिला जनजागरूकता अभियान के तहत् जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों, शैक्षणिक संस्थानों, हाट-बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में जाकर जनसंवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये, इस दौरान उपस्थित रहे महिलाओं एवं बालिकाओं को महिलाओं को आत्मरक्षा के व्यावहारिक उपायों, घरेलू हिंसा, लैंगिक उत्पीड़न, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, बाल विवाह के दुष्परिणाम, नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध, पाॅक्सो एक्ट, मानव तस्करी, टोनही प्रताड़ना जैसी सामाजिक कुरीतियों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
                                  ➡️नोनी रक्षा रथ की उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती आशा लकड़ा ने बताया कि जशपुर पुलिस द्वारा पूर्व से ही नोनी रक्षा दल के माध्यम से महिलाओं को लगातार जागरूक कर रही है, इसके लिये 24 घंटे हेल्पलाईन नंबर-9479128400 जारी किया गया है, इसके लिये पृथक से एक वाहन आबंटित किया गया है। किसी भी प्रकार की समस्या/शिकायत दर्ज कराने हेतु वे उनसे संपर्क कर सकते हैं।
                                 ➡️कार्यक्रम में श्रीमती सुशीला सिंह, श्रीमती अनिता सिंह, श्रीमती मंजू भगत, श्रीमती शीतल बजाज, श्रीमती रेखा सिंह, एएसपी श्री राकेश कुमार पटनवार, कुनकुरी एसडीओपी कुनकुरी श्री विनोद कुमार मंडावी, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती आशा लकड़ा, यूनीसेफ से सुश्री शालिनी गुप्ता, श्रीमती सीमा गुप्ता एवं अन्य उपस्थित रहे। 
                                     ➡️एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि:- “जशपुर पुलिस का उद्देश्य इस जनजागरूकता अभियान के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा के प्रति विश्वास उत्पन्न करना, अपराधों की रोकथाम हेतु सामाजिक सहभागिता बढ़ाना तथा जिले में सुरक्षित वातावरण का निर्माण करना है।”

—00—

Chandra Bhushan Jaiswal

Chandra Bhushan Jaiswal

More Posts - Website

img-20260125-wa01098431686927677682587.jpg
img-20260125-wa01154737545638344431323.jpg
img-20260125-wa01105830235740840303604.jpg
img-20260125-wa01198538136506824005014.jpg
img-20260125-wa0113159690223409279980.jpg
img-20260125-wa01171508167380048749616.jpg
img-20260120-wa00148251393505523880422.jpg
img-20260120-wa00154731996078611841486.jpg
img-20260120-wa00125328766718222063132.jpg
img-20260120-wa00134515977484559372894.jpg