⏺️ विधायक जशपुर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में जशपुर पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा पर रजत जयंती वर्ष 2025-26 का शुभारंभ किया गया,

WhatsApp Image 2026-01-01 at 11.39.23
IMG-20260101-WA0034
WhatsApp Image 2026-01-01 at 11.39.24

*💥 प्रेस विज्ञप्ति 💥*
*💥 जशपुर पुलिस 💥*
*💥दिनांक 02.01.2025💥*

*⏺️ यह जनजागरूकता कार्यक्रम जशपुर पुलिस द्वारा पूरे जिले में आगामी 11 दिनों तक संचालित किया जाएगा,*
*⏺️ जिले की 03 महिलाओं को उनके उत्कृष्ठ कार्यों के लिए सम्मानित किया गया.*
*⏺️ जनजातीय बच्चों को क्रिकेट का प्रशिक्षण देने वाली महिला, पर्वतारोही एवं BCCI अंडर-19 में चयनित महिला को सम्मान प्रदान किया गया,*
*⏺️ कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र के नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया जाएगा,*
*⏺️ महिला/बालिकाओं को उनसे संबंधित अपराधों से बचाव हेतु जागरूक करते हुए करियर काउंसलिंग भी की जाएगी,*
*⏺️ जशपुर पुलिस नोनी रक्षा दल के माध्यम से महिलाओं को लगातार कर रही है जागरूक, 24 घंटे हेल्पलाईन नंबर- 9479128400 जारी है,*
*⏺️ बाल विवाह के दुष्परिणाम, घरेलू हिंसा, नशे के दुष्प्रभाव, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, पौष्टिक आहार एवं पुलिस की कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।*

—00—
   
                                    ➡️जशपुर पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा पर रजत जयंती वर्ष 2025-26 के अंतर्गत संचालित यह जनजागरूकता अभियान जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को दृष्टिगत रखते हुए प्रारंभ किया गया है। यह अभियान दिनांक 01 जनवरी 2026 से 11 जनवरी 2026 तक जिले के समस्त शहरी, ग्रामीण, दूरस्थ एवं संवेदनशील क्षेत्रों में चरणबद्ध रूप से संचालित किया जा रहा है।
                                   ➡️अभियान का शुभारंभ 01 जनवरी 2026 को जिला मुख्यालय जशपुर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से किया गया, जिसमें विधायक जशपुर माननीया श्रीमती रायमुनी भगत, नगरपालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, कलेक्टर जशपुर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
                           ➡️इस अवसर पर जशपुर पुलिस द्वारा समाज में महिलाओं की सकारात्मक भूमिका को रेखांकित करते हुए जिले की 03 महिलाओं को उनके उल्लेखनीय, प्रेरणादायी एवं अनुकरणीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

*सम्मानित महिलाओं में -*
1-जनजातीय बच्चों को क्रिकेट खेल का प्रशिक्षण देकर खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने हेतु *श्रीमती पंडरी बाई,*

2-पर्वतारोहण के क्षेत्र में जिले एवं राज्य का नाम रोशन करने वाली *श्रीमती सुमन ताम्रकार,*

3-बीसीसीआई अंडर-19 में चयनित *श्रीमती आकांक्षा रानी* शामिल हैं।

                                 ➡️श्रीमती पंडरी बाई इन्होंने जनजातीय अंचलों में निवासरत बच्चों को क्रिकेट खेल का नियमित प्रशिक्षण देकर उनकी *छिपी खेल प्रतिभाओं को निखारने का उल्लेखनीय कार्य किया है। उनके प्रयासों से कई जनजातीय बच्चे खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं* और उन्हें एक सकारात्मक दिशा प्राप्त हो रही है।
                                   ➡️इसी क्रम में श्रीमती सुमन ताम्रकार को पर्वतारोहण के क्षेत्र में उनके साहस, समर्पण एवं उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया, *उन्होंने विभिन्न दुर्गम पर्वतीय अभियानों में सहभागिता कर जिले एवं राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है* तथा युवतियों के लिए एक प्रेरणास्रोत बनी हैं।
                                   ➡️वहीं श्रीमती *आकांक्षा रानी को बीसीसीआई की अंडर-19 टीम में चयनित होकर उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने के लिए* सम्मानित किया गया। उनके चयन से न केवल जिले बल्कि पूरे राज्य में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिला है और बालिकाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा प्राप्त हुई है।इन सम्मानित महिलाओं के माध्यम से बालिकाओं एवं युवतियों को खेल, शिक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ने हेतु दूसरों को प्रेरित करने का संदेश दिया गया।
                                  ➡️अभियान के अंतर्गत जशपुर पुलिस द्वारा जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों, शैक्षणिक संस्थानों, हाट-बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में जाकर जनसंवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को घरेलू हिंसा, लैंगिक उत्पीड़न, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, बाल विवाह के दुष्परिणाम, नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध, पाॅक्सो एक्ट, मानव तस्करी, टोनही प्रताड़ना जैसी सामाजिक कुरीतियों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी जाएगी।
इसके अतिरिक्त महिलाओं को आत्मरक्षा के व्यावहारिक उपायों, पीड़ित प्रतिकर योजना, महिला हेल्पलाइन, पुलिस सहायता तंत्र तथा कानून में महिलाओं को प्राप्त मूलभूत अधिकारों की जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही स्वच्छता, पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर भी जागरूक किया जाएगा। 
                        ➡️जशपुर पुलिस द्वारा पूर्व से ही “नोनी रक्षा दल” के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को निरंतर जागरूक किया जा रहा है, महिलाओं की सुरक्षा एवं त्वरित सहायता सुनिश्चित करने हेतु 24 घंटे सक्रिय हेल्पलाइन नंबर 9479128400 जारी किया गया है। इस उद्देश्य हेतु एक पृथक वाहन भी आबंटित किया गया है, जिससे आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके। नोनी रक्षा दल के संचालन हेतु डीएसपी रैंक की *महिला पुलिस अधिकारी श्रीमती आशा लकड़ा एवं उनकी विशेष प्रशिक्षित टीम को तैनात किया गया है, जो महिलाओं से संबंधित मामलों में* संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य कर रही है।
                            ➡️स्कूल एवं काॅलेज स्तर पर छात्राओं को उनके विरुद्ध होने वाले अपराधों की जानकारी देने के साथ-साथ करियर काउंसलिंग, आत्मविश्वास विकास एवं व्यक्तित्व निर्माण से संबंधित सत्र आयोजित किए जाएंगे। छात्राओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु खेलकूद, निबंध लेखन, कविता पाठ एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा।
                                  ➡️जशपुर पुलिस का उद्देश्य इस जनजागरूकता अभियान के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा के प्रति विश्वास उत्पन्न करना, अपराधों की रोकथाम हेतु सामाजिक सहभागिता बढ़ाना तथा जिले में सुरक्षित एवं संवेदनशील वातावरण का निर्माण करना है।
                                   ➡️एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि:- ” *भारत का संविधान और कानून महिलाओं का सशक्त किया है, जशपुर पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिये सदैव तत्पर है, जषपुर पुलिस की नोनी रक्षा दल एक्टिव होकर लगातार कार्य कर रही है, आने वाले दिनों में नोनी रक्षा दल के कार्यों का और विस्तार होगा।”*

—00—

Chandra Bhushan Jaiswal

Chandra Bhushan Jaiswal

More Posts - Website

img-20260125-wa01098431686927677682587.jpg
img-20260125-wa01154737545638344431323.jpg
img-20260125-wa01105830235740840303604.jpg
img-20260125-wa01198538136506824005014.jpg
img-20260125-wa0113159690223409279980.jpg
img-20260125-wa01171508167380048749616.jpg
img-20260120-wa00148251393505523880422.jpg
img-20260120-wa00154731996078611841486.jpg
img-20260120-wa00125328766718222063132.jpg
img-20260120-wa00134515977484559372894.jpg