किसानों की समस्याओं को लेकर लैलूंगा में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.08
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.09
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.08 (1)

विधायक विद्यावती सिदार के नेतृत्व में SDM कार्यालय का घेराव — सैकड़ों किसान व कार्यकर्ता शामिल

WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.07

किसानों की समस्याओं को लेकर लैलूंगा में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

विधायक विद्यावती सिदार के नेतृत्व में SDM कार्यालय का घेराव — सैकड़ों किसान व कार्यकर्ता शामिल

लैलूंगा।
धान खरीदी में अनियमितताओं, रकबा कटौती और टोकन संबंधी समस्याओं से त्रस्त किसानों की आवाज बुलंद करने के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लैलूंगा ने आज एक विशाल जन-आंदोलन का स्वरूप लेते हुए SDM कार्यालय लैलूंगा का घेराव, धरना, प्रदर्शन एवं ज्ञापन सौंपा। इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी और क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे, जिससे पूरा परिसर “किसान अधिकार” की आवाज से गूंज उठा। कांग्रेस ने ज्ञापन में धान खरीदी व्यवस्था में भारी अनियमितताओं को रेखांकित किया। किसानों की प्रमुख शिकायतों  में प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी का प्रावधान होने के बावजूद सिर्फ 15–16 क्विंटल धान ही खरीदा जा रहा है। अनेक किसानों का रकबा शून्य या मनमाने ढंग से कम कर दिया गया है, जिससे वे खरीदी से बाहर हो रहे हैं। किसानों पर रकबा सरेंडर करने का दबाव बनाया जा रहा है। धान टोकन कटने में भारी दिक्कतें, किसानों को बार-बार ऑनलाइन व केंद्रों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।कई किसानों का धान मंडी से बिना किसी ठोस कारण वापस कर दिया जा रहा है। सरकार हर संभव तरीके से खरीदी सीमित करने की कोशिश कर रही है, जिससे किसानों पर अत्यधिक मानसिक व आर्थिक दबाव बना हुआ है।

विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार ने  सभा को संबोधित करते हुए कहा कि धान खरीदी किसानों का अधिकार है, कोई उपकार नहीं। शासन-प्रशासन अपनी जिम्मेदारी से भाग नहीं सकता। रकबा कटौती और टोकन की बाधाएं किसानों का अपमान हैं। यदि किसानों को उनका हक नहीं मिला, तो हम सड़क से सदन तक आंदोलन को तेज करेंगे। पूर्व विधायक हृदय राम राठिया ने कहा कि धान खरीदी को सीमित करना किसानों पर सीधा हमला है। सरकार किसानों को मजबूर कर रही है कि वे अपनी उपज को औने–पौने दाम में बेचें। यह नीति किसान विरोधी है और कांग्रेस इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ठंडाराम बेहरा ने कहा किसान हमारे देश की रीढ़ है। रकबा शून्य करना, टोकन न कटना, मंडी से धान वापस भेजना—ये सब योजनाबद्ध तरीके से किए जा रहे कदम हैं। हम किसानों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ेंगे। जब तक समस्याएं हल नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा। पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती किरण पैंकरा ने अपने संबोधन में कहा, किसान सबसे ज्यादा परेशान हैं। सुबह से शाम तक लाइन में लगे रहने के बाद भी धान वापस कर दिया जाता है। यह अमानवीय व्यवस्था है। सरकार को तुरंत कठोर कदम लेकर इन समस्याओं का समाधान करना होगा। पूरे कार्यक्रम का सरल, संयमित और प्रभावी संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लैलूंगा के प्रवक्ता वीरेंद्र साह द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष ओम सागर पटेल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती यशोमती सिंह, मंडल अध्यक्ष लैलूंगा शंकर यादव, केसला निधि भोय, झगरपुर ललित राठिया, बगुडेगा जुगलाल भगत, कोडासिया खगेश्वर मालाकार जनपद सदस्य अंजू तिर्की, कौशल्या मोहरलाल साहू, विधायक मीडिया प्रतिनिधि सतीश शुक्ला, विधायक प्रतिनिधि चंद्रदीप मित्तल, प्रेम गुप्ता, प्रमोद प्रधान रघुमणि गुप्ता, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष आलोक गोयल, अपरांश सिंहा, तेजस बंजारे, सम्राट महंत, विक्की वैष्णव, प्रकाश शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, केशव पटेल, परमानंद पैंकरा दिलेश्वर सिदार आदी के साथ सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं किसान उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.05
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.06