➡️ ऑपरेशन आघात: लोदाम में पुलिस ने फिर पकड़ा 100 बोरी अवैध तुंबाखू का जखीरा, एक पिकअप जप्त➡️ जप्त तंबाखू की कीमत लगभग 01 लाख 11 हजार 360 रु➡️ चाईबासा झारखंड से जशपुर लाया जा रहा था अवैध रूप से तंबाखू को।

WhatsApp Image 2026-01-01 at 11.39.23
IMG-20260101-WA0034
WhatsApp Image 2026-01-01 at 11.39.24

*💥प्रेस विज्ञप्ति💥*
*💥जशपुर पुलिस💥*
*💥दिनांक09.12.2025💥*
*➡️ ऑपरेशन आघात: लोदाम में पुलिस ने फिर पकड़ा 100 बोरी अवैध तुंबाखू  का जखीरा, एक पिकअप जप्त*
*➡️ जप्त तंबाखू की कीमत लगभग 01 लाख 11 हजार 360 रु*
*➡️  चाईबासा झारखंड से जशपुर लाया जा रहा था अवैध रूप से तंबाखू को।*
*➡️ लोदाम में वाहन चेकिंग के दौरान  आए पुलिस की गिरफ्त में*
*➡️ पुलिस ने बी एन एस एस की धारा 106 के तहत किया माल को जप्त,की जा रही है अग्रिम वैधानिक कार्यवाही*
*➡️नशे के खिलाफ जशपुर पुलिस की लगातार कार्यवाही, कुछ दिनों पूर्व ही लोदाम में तीन ट्रकों से 400 बोरी से अधिक अवैध तंबाखू को जप्त कर चुकी है, जशपुर पुलिस*
*➡️ जप्त वाहन – पिकअप वाहन क्रमांक JH 01-ER -6092*
*➡️ नाम चालक:- गौतम भगत उम्र 28 वर्ष निवासी सरना टोली, थाना सिटी कोतवाली जशपुर, जिला जशपुर (छ. ग)।*
  –00–
       ➡️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में नशे के सौदागरों के खिलाफ ऑपरेशन आघात निरंतर जारी है। पुलिस लगातार नशे के कारोबारियों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में जशपुर पुलिस को लोदाम क्षेत्र से, 100 बोरी अवैध तंबाकू के साथ एक पिकअप वाहन को पकड़ने में सफलता मिली है।
     ➡️ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 07.12.25 को  थाना लोदाम पुलिस के द्वारा, लोदाम स्थित मंडी बैरियर के पास नेशनल हाइवे 43 पर, संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान एक पिकअप वाहन क्रमांक JH 01-ER -6092
झारखंड की ओर से आता दिखाई देने पर , पुलिस के द्वारा उसे रोका गया, पुलिस ने जब पिकअप की तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में कच्ची तंबाखू से भरी हुई बोरी मिली, पिकअप चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम पता ,गौतम भगत उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम सरनाटोली, थाना सिटी कोतवाली जशपुर, जिला जशपुर (छ. ग) का रहने वाला बताया। पुलिस के द्वारा उक्त माल को लाने के संबंध में पूछने पर, पिकअप चालक ने बताया कि वह चाईबासा झारखंड से माल लेकर जशपुर आ रहा था, उसके द्वारा दो रसीद दी गई, जिसमें माल भेजने वाले का पता m/s  न्यू प्रसाद ब्रदर्श चाईबासा लिखा हुआ था, व 100 बोरी तंबाखू की कीमत 01 लाख 11 हजार 360 रु दर्ज था, पुलिस के द्वारा पिकअप चालक से तंबाखू के संबंध में वैध दस्तावेजों की मांग करने पर, उसके द्वारा कोई दस्तावेज पेश नहीं किया जा सका। जिस पर पुलिस के बी एन एस एस की धारा 106 के तहत कार्यवाही करते हुए  100 बोरी तंबाखू सहित पिकअप वाहन क्रमांक JH 01-ER -6092 को जप्त कर लिया गया है। अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
➡️ गौरतलब है कि जशपुर पुलिस के द्वारा विगत 09 दिनों में नशे के खिलाफ कार्यवाही करते हुए लोदाम क्षेत्र से तीन ट्रकों से 471 बोरी अवैध तुंबाखू उत्पाद को जप्त किया जा चुका है,।
➡️ मामले की कार्यवाही व अवैध तंबाखू की बरामदगी में थाना प्रभारी लोदाम निरीक्षक हर्षवर्धन चौरासे, प्रधान आरक्षक प्रदीप लकड़ा, आरक्षक अमर बेक की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
*➡️ मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि नशे के खिलाफ  जशपुर पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है, लोदाम क्षेत्र में एक पिकअप के साथ 100 बोरी अवैध तुंबाखू को जप्त किया गया है । ऐसी कार्यवाही जारी रहेगी।*

Chandra Bhushan Jaiswal

Chandra Bhushan Jaiswal

More Posts - Website

img-20260125-wa01098431686927677682587.jpg
img-20260125-wa01154737545638344431323.jpg
img-20260125-wa01105830235740840303604.jpg
img-20260125-wa01198538136506824005014.jpg
img-20260125-wa0113159690223409279980.jpg
img-20260125-wa01171508167380048749616.jpg
img-20260120-wa00148251393505523880422.jpg
img-20260120-wa00154731996078611841486.jpg
img-20260120-wa00125328766718222063132.jpg
img-20260120-wa00134515977484559372894.jpg