➡️ ऑपरेशन शंखनाद के तहत जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.08
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.09
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.08 (1)

💥 प्रेस विज्ञप्ति 💥
💥 जशपुर पुलिस 💥
💥 दिनांक : 24.09.2026 💥

WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.07

➡️ दो अलग-अलग मामलों में 17 नग गौवंशों को तस्करों के चंगुल से कराया गया मुक्त, 01 आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.05
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.06

➡️ थाना सिटी कोतवाली जशपुर एवं थाना लोदाम क्षेत्र में की गई कार्यवाही

➡️ सिटी कोतवाली क्षेत्र में आरोपी पैदल हांककर ले जा रहा था 08 नग गौवंश, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी गौवंशों को सकुशल किया बरामद

➡️ थाना लोदाम क्षेत्र के जामटोली में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पिकअप वाहन को पकड़ा, तस्कर जंगल का फायदा उठाकर हुए फरार

➡️ पिकअप वाहन क्रमांक JH-05-DD-7297 की तलाशी लेने पर उसमें ठूंस-ठूंसकर भरे मिले 09 नग गौवंश, जिनमें से 02 गौवंशों की हो चुकी थी मृत्यु

➡️ पुलिस द्वारा बरामद गौवंशों का पशु चिकित्सक से कराया गया स्वास्थ्य परीक्षण

➡️ घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन को पुलिस ने किया जप्त, फरार आरोपियों की लगातार की जा रही है पतासाजी

➡️ दोनों मामलों में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1)(क)(घ) के तहत अपराध पंजीबद्ध

➡️ सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्र के मामले में आरोपी अजय नगेशिया उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम कुंडिग महुआ टोली, थाना लोदाम, जिला जशपुर को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।

—–00——

➡️ पुलिस कप्तान डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के दिशा निर्देश व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर राकेश कुमार पाटनवार के मार्गदर्शन में जशपुर पुलिस द्वारा जिले में गौवंश तस्करी एवं पशुओं के साथ क्रूरता करने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत थाना सिटी कोतवाली जशपुर एवं थाना लोदाम क्षेत्र में पुलिस द्वारा अलग-अलग कार्यवाही करते हुए कुल 17 नग गौवंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया है।

➡️थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 23.09.26 को कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ग्राम छोटा बनई के जंगल के रास्ते भारी मात्रा में गौवंशों को पैदल हांककर मारते पीटते हुए ले जा रहा है। सूचना पर कोतवाली पुलिस के द्वारा सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए तत्काल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी एवं कार्यवाही की गई। पुलिस ने मौके से 08 नग गौवंशों को सकुशल बरामद किया। मौके पर पुलिस ने संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लिया, पूछताछ पर उसने अपना नाम अजय नगेशिया उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम कुंडिग महुआ टोली, थाना लोदाम, जिला जशपुर का रहने वाला बताया, पुलिस के द्वारा जब उससे गौ वंशों से संबंधित वैध दस्तावेज की मांग की गई तो उसके द्वारा कोई वैध दस्तावेज नहीं दिया जा सका।
➡️ आरोपी के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
➡️ मामले की कार्यवाही व गौ वंशों की सकुशल बरामदगी में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर निरीक्षक मोर ध्वज देशमुख, पी एस आई लक्ष्मी मरकाम, आरक्षक शोभनाथ सिंह, व नगर सैनिक थानेश्वर देशमुख की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

➡️इसी प्रकार थाना लोदाम क्षेत्रांतर्गत मामले में दिनांक 23.09.26 की रात्रि करीबन 12.30 बजे लोदाम पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि संदिग्ध पिकअप वाहन क्रमांक JH-05-DD-7297 में भारी मात्रा में गौ वंशों को भरा गया है, जिसे कि जशपुर की ओर से पतराटोली होते हुए झारखंड राज्य की ओर ले जाया जा रहा है, सूचना पर थाना लोदाम पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, तत्काल ग्राम भलमंडा के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान जशपुर की ओर से संदिग्ध पिकअप वाहन आता दिखाई देने पर, पुलिस टीम के द्वारा उसे रोकने का प्रयास किया गया, परंतु संदिग्ध पिकअप वाहन का चालक पुलिस को देख वाहन को न रोककर तेजी से पिकअप को जामटोली रास्ते की ओर भगाने लगा, पुलिस की टीम के द्वारा उक्त संदिग्ध पिकअप वाहन का पीछा किया जा रहा था, इसी दौरान जामटोली रास्ते के जंगल किनारे उक्त संदिग्ध वाहन का चालक पिकअप वाहन को छोड़कर जंगल व अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया।

पुलिस के द्वारा पिकअप वाहन की तलाशी लेने पर उसमें ठूंस-ठूंसकर 09 नग गौवंश भरे हुए मिले। इनमें से 02 नग गौवंशों की मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस द्वारा बरामद गौवंशों का मौके पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए पशु चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन को पुलिस द्वारा विधिवत जप्त किया गया है। पुलिस के द्वारा फरार आरोपियों की पता साजी की जा रही है। जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा।

➡️दोनों मामलों में पुलिस के द्वारा संबंधित थानों में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1)(क)(घ) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
➡️ मामले की कार्यवाही व गौ वंशों की बरामदगी में थाना प्रभारी लोदाम निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू, आरक्षक अजय केरकेट्टा, बूटा सिंह व बसंत यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
➡️ मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि “गौ तस्करी के विरुद्ध जशपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन शंखनाद’ निरंतर जारी है। थाना सिटी कोतवाली जशपुर एवं थाना लोदाम क्षेत्र में अलग-अलग मामलों में कुल 17 नग गौवंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है तथा थाना लोदाम क्षेत्र के मामले में तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन जप्त किया गया है। फरार आरोपियों की पतासाजी जारी है। गौवंश तस्करी एवं पशुओं के साथ क्रूरता में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।”