⏺️ गौ वंश की हत्या कर, मांस बनाने की कर रहे थे तैयारी, दो आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.08
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.09
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.08 (1)

💥 प्रेस विज्ञप्ति 💥
💥जशपुर पुलिस💥
💥दिनांक 24.08.2026💥

WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.07


⏺️ मामला चौकी पंडरा पाठ क्षेत्रांतर्गत ग्राम सोनगेरसा का
➡️ आरोपियों के विरुद्ध चौकी पंडरा पाठ में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 10 व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 व बी एन एस की धारा 325 के तहत अपराध पंजीबद्ध
⏺️ पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मृत गौ वंश सहित हत्या व मांस काटने में प्रयुक्त छुरी व डंडे को किया जप्त
⏺️ नाम आरोपी क्रमशः -1. विफा राम उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम सोनगेरसा चौकी पंडरा पाठ जिला जशपुर छ ग।
2. उगीत रवि उम्र उम्र 56 वर्ष निवासी ग्राम गायबूडा चौकी पंडरा पाठ जिला जशपुर छ ग।

WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.05
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.06


–00–
➡️ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 23.08.26 को चौकी पंडरा पाठ क्षेत्रांतर्गत ग्राम सोनगेरसा की 35 वर्षीय प्रार्थिया श्रीमती सुनीता यादव ने चौकी पंडरा पाठ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 22.08.26 को उसके गांव का ही आरोपी विफ़ा राम अपने एक गौ वंश को लकड़ी के डंडे से हमला कर रहा था था, जिसके कारण गौ वंश जोर जोर से आवाज कर रहा था, प्रार्थिया के द्वारा संदेह होने पर कि, उनके द्वारा उक्त गौ वंश की हत्या करने का प्रयास किया जा रहा है, तत्काल अपने पति धनुकधारी यादव को घटना के संबंध में जानकारी दी गई, जब प्रार्थिया के पति घटना स्थल पर पहुंचे तो पाया कि घटना स्थल पर एक गौ वंश मृत अवस्था में था तथा आरोपी, मांस हेतु चाकू से मृत गौ वंश की खाल निकाल रहे थे, उसके द्वारा मना करने पर आरोपी घटना स्थल से भाग गए थे।
➡️ मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस के द्वारा चौकी पंडरा पाठ में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 10व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 व बी एन एस की धारा 325 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल घटना स्थल रवाना हुआ गया व घटना स्थल का निरीक्षण कर मृत गौ वंश का पंचनामा कर, उसे कब्जे में लिया गया। पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना से जुड़े दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया व उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडे व छुरी की भी पुलिस के द्वारा जप्त कर लिया गया है।


➡️ पुलिस की पूछताछ पर दोनों आरोपियों क्रमशः 1. विफा राम उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम सोनगेरसा चौकी पंडरा पाठ जिला जशपुर छ ग।*
*2. उगीत रवि उम्र उम्र 56 वर्ष निवासी ग्राम गायबूडा चौकी पंडरा पाठ जिला जशपुर छ ग। के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जाएगा।
➡️ मामले की कार्यवाही व आरोपियों की गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी पंडरा पाठ उप निरीक्षक सतीश कुमार सोनवानी प्रधान आरक्षक आदित्य कुमार साय, आरक्षक बिलचुस लकड़ा व राम प्रसाद यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।