चंद्रपुर में ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट महोत्सव की तैयारी पूरी, 11 दिसंबर से होगा शुभारंभ

WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.08
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.09
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.08 (1)

पहली बार महिला वर्ग शामिल, 20 दिसंबर से उतरेगी महिला टीमें मैदान में

WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.07

*चंद्रपुर में ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट महोत्सव की तैयारी पूरी, 11 दिसंबर से होगा शुभारंभ*

*पहली बार महिला वर्ग शामिल, 20 दिसंबर से उतरेगी महिला टीमें मैदान में*

चंद्रपुर:—  नगर पंचायत चंद्रपुर में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने और ग्रामीण खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से इस वर्ष “माँ चंद्रहासिनी क्रिकेट कप 2025” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। मां चंद्रहासिनी बहुउद्देशीय क्रिकेट समिति द्वारा आयोजित यह प्रतिष्ठित ग्रामीण-स्तरीय टूर्नामेंट 11 दिसंबर से शुरू होकर विभिन्न रोमांचक मुकाबलों के साथ नगरवासियों में खेल उत्साह को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। आयोजन समिति के सचिव गौरी शंकर गुप्ता ने बताया कि टूर्नामेंट में पुरस्कार राशि को आकर्षक और प्रेरणादायक बनाते हुए प्रथम पुरस्कार के रूप में ₹51,000 की राशि श्री गोपाल जी महाप्रभु एवं माँ चंद्रहासिनी देवी मंदिर न्यास की ओर से प्रदान की जाएगी। द्वितीय पुरस्कार ₹31,000 स्वर्गीय विजय अग्रवाल (पालू) की स्मृति में प्रभुवालियां परिवार द्वारा दिया जाएगा। इसके अलावा “मैन ऑफ द सीरीज” के लिए ₹8,100 की राशि स्वर्गीय लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता (गुरुजी) की स्मृति में अंचल गुप्ता द्वारा प्रदान की जाएगी। मा चंद्रहासिनी क्रिकेट समिति के उपाध्यक्ष संतोष उरांव  ने कहा कि इस क्रिकेट कप का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और अंचल के खिलाड़ियों को एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जहाँ वे अपने खेल कौशल को निखारकर उच्च स्तर पर पहचान हासिल कर सकें। समिति का मानना है कि ऐसे आयोजन न केवल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाते हैं, बल्कि युवाओं में खेल के प्रति उत्साह और अनुशासन की भावना भी जागृत करते हैं।

*पहली बार महिला क्रिकेट टीम की एंट्री*

इस वर्ष का सबसे बड़ा आकर्षण महिला क्रिकेट टीम की पहली बार होने वाली भागीदारी है। महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से महिला वर्ग में प्रतियोगिता 20 दिसंबर से शुरू होगी। महिला वर्ग में प्रथम पुरस्कार ₹10,000 नगर पंचायत अध्यक्ष श् ओम प्रकाश देवांगन द्वारा प्रदान किया जाएगा। द्वितीय पुरस्कार ₹5,000 स्वर्गीय गुरुलाल यादव की स्मृति में पिंटू यादव द्वारा दिए जाएंगे। “मैन ऑफ द सीरीज”(महिला वर्ग) के लिए ₹3,100 की पुरस्कार राशि आर. पी. सेल्स के अमित पटेल मड़वा वाले द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।  क्रिकेट मुकाबलों के साथ-साथ आयोजन के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, लोकनृत्यों और संगीत कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। वहीं स्थानीय व्यंजनों के स्टॉल लोगों को परंपरागत स्वाद का आनंद भी प्रदान करेंगे। आयोजकों के अनुसार, यह कार्यक्रम खेल के साथ-साथ सांस्कृतिक और सामाजिक समन्वय का भी महत्वपूर्ण मंच बनेगा। माँ चंद्रहासिनी क्रिकेट कप 2025 के लिए खिलाड़ियों, दर्शकों और नगरवासियों में अभी से उत्साह का माहौल है।

WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.05
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.06