लैलूंगा की दारू दुकान में ठंडी बियर और पसंदीदा ब्रांड गायब! शराब प्रेमियों का फूटा गुस्सा, जिम्मेदारों पर उठे सवाल

WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.08
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.09
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.08 (1)


लैलूंगा।
गर्मी का मौसम शुरू होते ही ठंडी बियर और पसंदीदा शराब ब्रांड की मांग तेजी से बढ़ जाती है, लेकिन लैलूंगा की शासकीय शराब दुकान में इन दिनों हालात कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं। दुकान में ना तो ठंडी बियर मिल रही है और ना ही कई लोकप्रिय ब्रांड उपलब्ध हैं। इससे शराब प्रेमियों और बियर के शौकीनों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब भी वे शराब दुकान पहुंचते हैं तो उन्हें ठंडी बियर के बजाय गर्म बियर थमा दी जाती है। कई ग्राहकों ने आरोप लगाया कि फ्रिज होने के बावजूद बियर को ठंडा रखने की व्यवस्था ठीक से नहीं की जा रही है। गर्मी में गर्म बियर पीने को मजबूर ग्राहक अब खुलेआम अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

इतना ही नहीं, दुकान में कई लोकप्रिय ब्रांड भी लगातार गायब बताए जा रहे हैं। शराब प्रेमियों का कहना है कि वे अपनी पसंद का ब्रांड लेने के लिए दुकान जाते हैं, लेकिन वहां “स्टॉक खत्म है” कहकर उन्हें दूसरे ब्रांड थमा दिए जाते हैं। इससे लोगों में यह भी चर्चा शुरू हो गई है कि आखिर लोकप्रिय ब्रांड आखिर जाते कहां हैं।

कुछ ग्राहकों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि कई बार दुकानदार यह कह देते हैं कि “ऊपर से ही माल नहीं आया है”, जबकि लोगों का आरोप है कि पसंदीदा ब्रांड कहीं और खपाए जा रहे हैं और ग्राहकों को मजबूरी में दूसरे ब्रांड लेने पड़ रहे हैं। इससे आबकारी विभाग की व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.07



शराब दुकान के बाहर खड़े कई ग्राहकों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जब सरकार शराब बेचकर राजस्व कमा रही है तो फिर ग्राहकों को बेहतर सुविधा क्यों नहीं मिल रही। ठंडी बियर की मांग पूरी करना और पर्याप्त स्टॉक रखना दुकान प्रबंधन की जिम्मेदारी है, लेकिन यहां व्यवस्थाएं पूरी तरह लचर दिखाई दे रही हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लैलूंगा की शराब दुकान में यह समस्या कोई नई नहीं है। आए दिन कभी बियर खत्म, कभी पसंदीदा ब्रांड गायब, तो कभी ठंडी बियर नहीं मिलने की शिकायतें सामने आती रहती हैं। बावजूद इसके जिम्मेदार विभाग इस ओर गंभीर नजर नहीं आता।

अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर शराब दुकान में ठंडी बियर और लोकप्रिय ब्रांड का स्टॉक क्यों नहीं रखा जा रहा। क्या यह महज लापरवाही है या फिर इसके पीछे कोई और खेल चल रहा है?

WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.05
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.06



शराब प्रेमियों और बियर के शौकीनों ने आबकारी विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द व्यवस्था सुधारते हुए पर्याप्त स्टॉक और ठंडी बियर उपलब्ध कराई जाए, ताकि ग्राहकों को परेशान न होना पड़े।

फिलहाल लैलूंगा की शराब दुकान में ठंडी बियर और पसंदीदा ब्रांड की कमी ने शराब प्रेमियों का मूड खराब कर दिया है और लोगों के बीच यह मुद्दा चर्चा का विषय बन गया है। अगर जल्द ही व्यवस्था नहीं सुधरी तो यह नाराजगी बड़े विवाद का रूप भी ले सकती है।