गौरीशंकर मंदिर लैलूंगा में महाशिवरात्रि पर होगा ऐतिहासिक 5 दिवसीय महोत्सव, समिति ने लिया भव्य आयोजन का संकल्प

WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.08
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.09
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.08 (1)



लैलूंगा नगर के नहरपारा स्थित प्रसिद्ध गौरीशंकर मंदिर में इस वर्ष महाशिवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी महाशिवरात्रि महोत्सव को भव्य रूप देने हेतु मंदिर परिसर में एक अति आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दिनांक 12 फरवरी से 16 फरवरी तक पांच दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव अत्यंत धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा।

WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.07



महोत्सव की शुरुआत 12 फरवरी को प्रातः 9 बजे भव्य कलश यात्रा से होगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। प्रतिदिन सायं आरती के पश्चात भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिससे भक्तजन प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार प्रतिदिन प्रातः 7:30 बजे से 9 बजे तक वेदी पूजन, तथा 9 बजे से 11:30 बजे एवं दोपहर 3:30 बजे से 6 बजे तक सामूहिक रुद्राभिषेक किया जाएगा। समिति ने बताया कि जो भी भक्त रुद्राभिषेक में शामिल होना चाहते हैं, वे समिति सदस्यों के पास अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।

WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.05
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.06



महाशिवरात्रि के पावन दिन दोपहर 2:30 बजे झांकियों के साथ भव्य शिव बारात नगर भ्रमण करेगी। साथ ही कांसाबेल के आराधना ग्रुप के कलाकारों द्वारा भजन संध्या का भव्य आयोजन भी रखा गया है, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहेगा।

मंदिर समिति अध्यक्ष खुशीराम चौधरी, उपाध्यक्ष पंकज गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष विजय ठाकुर ने बताया कि इस आयोजन में लगभग 1 लाख 50 हजार रुपये का व्यय अनुमानित है। समिति ने सभी भक्तों से अधिक से अधिक सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।


बैठक में संतोष उपाध्याय, हंस वर्मा, सीताराम ठाकुर, नारायण पटेल, अशोक साह, शंकर ठाकुर, कन्हैया ठाकुर, जगबंधु यादव सहित अनेक सदस्यों की विशेष उपस्थिति रही। अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया।

लैलूंगा में इस बार महाशिवरात्रि पर्व बनेगा आस्था और भक्ति का महापर्व।