कोड़ासियां धान उपार्जन केंद्र पर किसानों की नाराज़गी का समाधान, प्रशासन की समझाइश के बाद स्थिति सामान्य

WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.08
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.09
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.08 (1)



कोड़ासियां धान उपार्जन केंद्र में टोकन नहीं कटने को लेकर किसानों में व्याप्त नाराज़गी का समाधान निकल आया है। किसानों द्वारा मंडी गेट पर बैठकर अपनी मांग रखे जाने की सूचना पर नायब तहसीलदार लैलूंगा मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालते हुए किसानों को समझाइश दी।
मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार लैलूंगा उज्ज्वल पांडे ने किसानों को आश्वस्त किया कि टोकन काटने में आ रही तकनीकी समस्या को दूर कर लिया गया है। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद कुछ किसानों के टोकन तत्काल काटे गए, जबकि शेष किसान जिनका भौतिक सत्यापन बचा हुआ है उनका भौतिक सत्यापन कर, और जिनका भौतिक सत्यापन हो चुका है उन किसानों के टोकन आगामी दो दिनों के भीतर काटे जाने एवं धान खरीदी सुचारू रूप से किए जाने का भरोसा दिलाया गया एवं एक  लिखित आश्वासन पत्र भी किसानों को दिया गया है। मंगलवार को नायब तहसीलदार के द्वारा कुल 38 किसानों के टोकन कटवाए गए हैं।

WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.07



प्रशासन के आश्वासन से संतुष्ट होकर किसानों ने मंडी गेट पर चल रही बैठक समाप्त कर दी। साथ ही तालाबंदी की स्थिति को खत्म करते हुए आज की धान खरीदी को सामान्य रूप से संपन्न होने दिया गया।

किसानों ने जताया संतोष

WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.05
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-06 at 20.53.06



किसानों का कहना है कि नायब तहसीलदार के कार्य से वे संतुष्ट हैं और उन्हें उम्मीद है कि अब धान बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।



नायब तहसीलदार का कहना –

नायब तहसीलदार उज्ज्वल पांडे ने बताया कि टोकन काटने में आ रही तकनीकी समस्या को ठीक कर लिया गया है। टोकन नहीं कटने के कारण किसान असंतुष्ट थे, जिसके चलते उन्होंने धान उपार्जन केंद्र कोड़ासियां के गेट पर बैठकर अपनी मांग रखी थी, जिससे कुछ समय तक तालाबंदी की स्थिति थी। समझाइश और तत्काल कार्रवाई के बाद किसानों ने गेट खोल दिया, जिसके बाद धान खरीदी की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी रही।